कौन था रहमान डकैत? 13 साल में अपराध, मां की हत्या और अंडरवर्ल्ड की बादशाहत, जानें Inside Story
Rehman Dakait: फिल्म के पर्दे पर दिखाया गया रहमान डकैत सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि अपराध की उस दुनिया की झलक है, जो पाकिस्तान के कराची के कुख्यात इलाके ल्यारी से निकली। रहमान का जन्म 1976 में यहीं हुआ था। यह इलाका दशकों से गैंगवार, ड्रग तस्करी और हिंसा के लिए जाना जाता रहा है।
HighLights
अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बनाया
15 साल की उम्र में अपनी मां का कत्ल किया
कराची के लयारी में हुआ रहमान डकैत का जन्म
डिजिटल डेस्क। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म में अक्षय खन्ना की दमदार मौजूदगी और उनकी एंट्री सीन ने लोगों को सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया है। खासतौर पर उनके डांस सीक्वेंस और खलनायक अंदाज की खूब तारीफ हो रही है।
फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत नाम के खतरनाक किरदार को निभाया है। यह वही शख्स है, जिसकी कहानी जितनी फिल्म में डरावनी दिखाई गई है, असल जिंदगी में उससे कहीं ज्यादा भयावह रही है।
फिल्म के पर्दे पर दिखाया गया रहमान डकैत सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि अपराध की उस दुनिया की झलक है, जो पाकिस्तान के कराची के कुख्यात इलाके ल्यारी से निकली। रहमान का जन्म 1976 में यहीं हुआ था। यह इलाका दशकों से गैंगवार, ड्रग तस्करी और हिंसा के लिए जाना जाता रहा है।
रहमान का असली नाम अब्दुल रहमान था। उसके पिता डैड मोहम्मद और चाचा ड्रग कारोबार से जुड़े हुए थे। परिवार का माहौल पहले से ही अपराध की दुनिया से जुड़ा था, जिसका असर रहमान की जिंदगी पर भी पड़ा।
कम उम्र में अपराध की शुरुआत
रहमान डकैत की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने महज 13 साल की उम्र में अपना पहला अपराध कर डाला। एक मामूली विवाद में उसने एक शख्स पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद उसका अपराधी सफर तेज होता चला गया और 15 साल की उम्र तक वह हत्या जैसे संगीन जुर्मों में शामिल हो चुका था।
मां की हत्या से दहशत
रहमान डकैत की कहानी का सबसे स्याह अध्याय तब सामने आया, जब उसने अपनी ही मां खदीजा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में रहमान ने दावा किया था कि उसकी मां पुलिस को उसकी जानकारी दे रही थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।
जेल से फरारी और अपराध का साम्राज्य
1995 में रहमान डकैत को गिरफ्तार किया गया, लेकिन करीब ढाई साल जेल में रहने के बाद वह फरार हो गया। इसके बाद उसने बलूचिस्तान में शरण ली और वहां से अपने अपराध नेटवर्क को और मजबूत किया। धीरे-धीरे वह ल्यारी का सबसे ताकतवर गैंगस्टर बन गया।
यह भी पढ़ें- Australia Firing: सिडनी के बॉन्डी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 10 लोगों की मौत, दो गिरफ्तार
दौलत, रसूख और परिवार
रहमान डकैत ने तीन शादियां कीं और उसके 13 बच्चे बताए जाते हैं। साल 2000 के बाद उसकी ताकत और दौलत में तेजी से इजाफा हुआ। राजनीतिक संरक्षण और अवैध धंधों के दम पर उसने कराची, बलूचिस्तान ही नहीं, बल्कि ईरान तक अपने नेटवर्क का विस्तार किया।
पर्दे पर खौफ, हकीकत में डर
फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का किरदार दर्शकों को रोमांचित कर रहा है, लेकिन जिस शख्स से यह किरदार प्रेरित है, उसकी असल कहानी आज भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देती है। यही वजह है कि रहमान डकैत का नाम आज भी दक्षिण एशिया के सबसे खतरनाक गैंगस्टरों में गिना जाता है।
कौन था रहमान डकैत? 13 साल में अपराध, मां की हत्या और अंडरवर्ल्ड की बादशाहत, जानें Inside Story
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,