Sport : बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करती है एजबेस्टन की पिच? जहां, खेला जाएगा IND vs ENG के बीच दूसरा टेस्ट #INA

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी, क्योंकि पहले टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. तो आइए इस मैच से पहले जान लेते हैं कि एजबेस्टन की पिच पर किसे मदद मिलती है.

किसकी मदद करती है एजबेस्टन की पिच?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पिच का मिजाज काफी हद तक बल्लेबाजों के पक्ष में रहने वाला है, क्योंकि यहां बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. ऐसा माना जाता है कि टेस्ट मैच की शुरुआती 2 से तीन दिन तक पिच बैटिंग के लिए काफी अच्छी रहती है.

हालांकि, ओवरकास्ट कंडिशंस रहने पर तेज गेंदबाजों को भी पिच से अच्छी खासी मदद मिलती है. इतना ही नहीं आखिरी के 2 दिनों में पिच पर गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलता है.

एजबेस्टन में खेले जा चुके हैं 60 टेस्ट मैच

एजबेस्टन में अब तक कुल 60 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं. इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते हैं, तो वहीं, 23 मैचों में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने बाजी मारी है. एजबेस्टन में पहली पारी का औसतन स्कोर 302 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 302 रन है. आपको बता दें, इस मैदान पर चौथी पारी में रन बनाना आसान नहीं होता है, इसीलिए चौथी पारी में यहां औसतन स्कोर 157 रन है.

बर्मिंघम में आज तक नहीं जीती टीम इंडिया

बर्मिंघम में आज तक टीम इंडिया एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. आंकड़ों की बात करें, तो बर्मिंघम के मैदान पर भारत ने कुल 8 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से एक टेस्ट ड्रॉ रहा है और 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें: SL vs BAN: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टेबल टॉपर बनी श्रीलंका, जानें कौन से नंबर पर है भारत

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जूनियर टीम ने लिया सीनियर टीम का बदला! इंग्लैंड को उसके घर में भारत ने 6 विकेट से हराया

बल्लेबाज या गेंदबाज, किसकी मदद करती है एजबेस्टन की पिच? जहां, खेला जाएगा IND vs ENG के बीच दूसरा टेस्ट




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button