Sport : ओमान के खिलाफ बैटिंग के लिए क्यों नहीं आए कप्तान सूर्यकुमार यादव? #INA

Suryakumar Yadav: अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए ही नहीं आए. इसके बाद से ही फैंस के जहन में सवाल होगा कि आखिर कप्तान बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं आए? तो आइए इस आर्टिकल में आपको इसी सवाल का जवाब देते हैं और बताते हैं कि कप्तान ने ये फैसला क्यों लिया होगा…
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं आए?
ओमान के साथ एशिया कप 2025 में खेले आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई. मगर, उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब ओपनर शुभमन गिल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए नहीं आए. फिर, तो मानो सूर्या की बैटिंग का फैंस बस इंतजार ही करते रह गए.
जी हां, ओमान के खिलाफ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव फुल एक्सपेरिमेंट करते दिखे. वैसे तो सूर्या नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं, मगर ओमान के खिलाफ वह बल्लेबाजी के लिए ही नहीं आए. भारत के 8 विकेट गिरने के बाद भी सूर्या बैटिंग के लिए नहीं आए. हालांकि, जब कैमरा उनपर गया, तो देखा जा सकता था कि वह पैडअप होकर बैठे थे, मगर वह उन सभी खिलाड़ियों को बैटिंग का मौका दे रहे थे, जिन्हें इस टूर्नामेंट में अब तक कुछ खास मौके नहीं मिल सके हैं.
टीम इंडिया ने बनाया 188/8 का स्कोर
अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने आई भारतीय टीम की बल्लेबाजी इकाई ने मिलकर तो 188 रन बना दिए, लेकिन बैटिंग यूनिट कहीं न कहीं ओमान की गेंदबाजी के सामने फीकी पड़ गई. ओमान ने भारत के 8 विकेट लिए, जिसमें 2 बदकिस्मती से हुए रन आउट भी शामिल रहे, जिसका पहले शिकार हुए हार्दिक पांड्या और फिर अर्शदीप सिंह.
An action-packed batting display from #TeamIndia 🏏
Can the bowlers defend this make it 3 in 3❓
Watch #DPWORLDASIACUP2025 – LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork TV Channels 📺#AsiaCup #INDvOMA pic.twitter.com/2tysXhxeOg
— Sony LIV (@SonyLIV) September 19, 2025
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल हुए क्लीन बोल्ड, सिर्फ 3 मैच खेले खिलाड़ी ने ऐसे उड़ाईं उपकप्तान की गिल्लियां, दूर जाकर गिरा स्टंप
ये भी पढ़ें: ASIA CUP: 21 सितंबर को भारत से हारकर भी FINAL में पहुंच सकता है पाकिस्तान, समीकरण आया सामने
ओमान के खिलाफ बैटिंग के लिए क्यों नहीं आए कप्तान सूर्यकुमार यादव?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,












