Entertainment: स्मृति ईरानी को घर में रहने के लिए 1 रुपये किराया क्यों देती थीं उनकी मां? दिल छू लेगी वजह – #iNA

एक्स कैबिनेट मंत्री और टेलीविजन एक्ट्रेस स्मृति ईरानी इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में हैं. पॉलिटिकल पारी में कमाल करने के बाद अब स्मृति फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं. उनका सुपरहिट शो ‘क्योंकि… सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर अपने सीजन 2 के साथ वापसी करने जा रहा है. शो में आधे से ज्यादा कास्ट पुरानी ही होने वाली है, ऐसे में फैंस एक बार फिर से स्मृति को तुलसी के रूप में वापस देखनेे के लिए बेकरार हैं.

हाल ही में स्मृति ने अपने करियर और परिवार के बारे में बात की. स्मृति ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी मां को एक घर गिफ्ट किया था, लेकिन मां ने उन्हें एक रुपये किराए के तौर पर दिया था. नीलेश मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू में स्मृति ने बताया कि आज भले ही उनके पास सबकुछ है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास कुछ भी नहीं था और उन्होंने काफी मेहनत से ये जगह हासिल की है.

मां ने दिया था किराया

स्मृति ने बताया कि पैसे की कीमत उन्हें काफी छोटेपन पर भी समझ आ गई थी. बड़े होकर जब वो कामयाब हुईं तो उन्होंंने अपनी मां को एक घर गिफ्ट किया. हालांकि उनकी मां ने उनको घर के किराए के रूप में एक रुपया दिया. जब स्मृति ने पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया तो मां ने कहा कि हम अपनी बेटियों से कुछ नहीं ले सकते. लेकिन हमारी ये आखिरी ख्वाहिश थी कि हम अपनी आखिरी सांस अपने घर में लें. स्मृति ने आगे बताया कि मेरी मां ने मुझे 1 रुपया दिया ताकी उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट बनी रहे.

संघर्षों से भरा रहा जीवन

इसी इंटरव्यू के दौरान, स्मृति ने कहा कि मेरी मां को घर छोड़ने के लिए कहा गया था क्योंकि वो एक बेटा नहीं दे पाईं थीं. मैं जब 7 साल की थी तो मेरी बहनों के साथ मां को घर छोड़ना पड़ा था. आज जिंदगी में कोई मुझसे पूछता है कि मेरे लिए सबसे ज्यादा राहत की बात क्या है तो मुझे लगता है कि वो ये है कि मेरी मां के पास अपना घर है, जहां वो खुलकर रह सकती हैं.

स्मृति ईरानी को घर में रहने के लिए 1 रुपये किराया क्यों देती थीं उनकी मां? दिल छू लेगी वजह

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button