Nation- चिराग पासवान ने क्यों की प्रशांत किशोर की तारीफ? RJD के MY के सामने रखा अपना MY समीकरण- #NA

चिराग पासवान ने क्यों की प्रशांत किशोर की तारीफ? RJD के MY के सामने रखा अपना MY समीकरण

चिराग पासवान

जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, सभी राजनीतिक पार्टियां पूर्ण रूप से बिहार में सक्रिय हो गई हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के प्रथम सप्ताह में वोटिंग होनी हैं. इसके लिए चुनाव आयोग अक्टूबर महीने में तिथि की घोषणा कर देगा. आयोग का कहना है कि 10 या 12 नवंबर तक चुनाव परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे और तभी पता चलेगा कि बिहार की सत्ता की कमान किसके हाथ में होगी.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का कहना है कि बिहार की जनता इस बात का निर्णय करेगी कि वह बिहार की सत्ता किसके हाथ में सौंपना चाहती है. पासवान ने जनसुराज पार्टी के कर्ताधर्ता प्रशांत किशोर की सराहना करते हुए कहा कि किशोर बिहार की जाति राजनीति से ऊपर उठकर बिहार की दशा और दिशा को सुधारने के लिए राजनीति कर रहे हैं.

वीडियो यहां देखे-

प्रशांत किशोर की सराहना की

जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की सराहना करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वह बिहार चुनाव में अपनी भूमिका बड़ी ही ईमानदारी से निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं हर उस व्यक्ति की सराहना करता हूं, जो जात-पात, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर बिहार और बिहारियों की सोच के लिए राजनीति में आने का लक्ष्य रखते हैं. पासवान ने कहा कि यही सोच प्रशांत किशोर की है और उसे मैं बड़ी ही ईमानदारी से स्वीकार करता हूं.

‘आपके पास चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं’

केंद्रीय मंत्री ने बिहार की जनता से कहा कि हमारे लोकतांत्रिक देश की खूबसूरती भी यही है कि आपके पास चुनाव करने के लिए बहुत सारे विकल्प होते है. इससे लिए आपको जिसकी भी विचारधारा प्रभावित करती है, आप उसका चुनाव कीजिए. उन्होंने इसका उदाहरण देते हुए बताया कि अगर आपको बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट की विचारधारा पसंद आती है तो आप उनको चुनिए. पासवान ने तेजस्वी यादव की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपको जातीयता और साम्प्रदायिकता वाली विचारधारा अच्छी लगती हो तो उसके साथ जाइए. इसके आगे पासवान ने कहा कि अगर आपको मेरी MY यानी महिला, युवा के विकास की विचारधारा पसंद आती है तो मेरे साथ आइए. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप किसका चुनाव करते हैं.

बता दें कि MY समीकरण को आरजेडी के साथ जोड़ा जाता है, जिसमें M का मतलब मुसलमान और Y का मतलब यादव है. कहा जाता है कि आरजेडी को इन दोनों का वोट मिलता है और राजद भी इनकी ही राजनीति करती है.

SIR को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में चल रही मतदाता सूची की जांच को लेकर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि विपक्ष ही लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग के पास गए थे और महाराष्ट्र चुनाव का हवाला देते हुए कहा था कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की गई हैं. इसी को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्णय लिया. इस एसआईआर से आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि कोई भी ऐसा व्यक्ति चुनाव की वोटिंग में हिस्सा न ले, जो इसके लिए पात्र नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अब इसपर भी विपक्ष को आपत्ति को रही हैं.

चिराग पासवान ने क्यों की प्रशांत किशोर की तारीफ? RJD के MY के सामने रखा अपना MY समीकरण

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button