Nation- बिहार में मटन पॉलिटिक्स, आखिर क्यों छिड़ा है राजनीतिक संग्राम?- #NA

बिहार में मटन पॉलिटिक्स, आखिर क्यों छिड़ा है राजनीतिक संग्राम?

तेजस्वी यादव ने मटन पार्टी पर जमकर हमला बोला है

बिहार में मटन पॉलिटिक्स का वीडियो तेजी से पूरे देश में वायरल हो रहा है. वीडियो के लेकर जबरदस्त सियासत हो रही. इस वीडियो से आए राजनीतिक भूकंप का एपिसेंटर बना है. चुनावी वर्ष है, सावन का महीना है और मटन पार्टी वाला वीडियो है. कहने का मतलब ये है कि राजनीतिक भूचाल लाने का पूरा मसाला है. नीचे दिए गए 32 सेकंड के वीडियो के हर फ्रेम को देखिए. देखने से ही आपको लग रहा होगा ये किसी पार्टी की तस्वीर है.

बात भी यही है. दावा है ये पार्टी NDA के विधायकों की है. सोमवार को NDA के एक विधायक ने अपने आवास पर पार्टी दी गई थी. जिस पार्टी के मेन्यू में शाकाहारी के साथ साथ मांसाहारी खाने की भी व्यवस्था थी. इस वीडियो में आप देख भी सकते हैं. पार्टी में मटन का इंतजाम था, चिकन का इंतजाम था, फिश करी का इंतजाम था, सावन के महीने में ऐसे ही इंतजाम पर राजनीतिक संग्राम छिड़ चुका है.

हजारों की संख्या में लोगों ने लिया था हिस्सा

ये बिहार में मटन पॉलिटिक्स वाला दूसरा क्लेश है वो भी एक हफ्ते के अंदर. आपको दो तस्वीरों से दिखाते हैं कैसे बिहार में सावन के महीने में मटन वाला शोर है. 16 जुलाई को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लखीसराय में एक रैली की थी. जिसके बाद मटन भोज का आयोजन किया था. जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया था. इस पर भी जबरदस्त सियासत हुई थी. अब 21 जुलाई को यानी कल बिहार में NDA के कार्यक्रम में मटन परोसने को लेकर विवाद शुरू हो गया है. दावा है पटना में NDA विधायकों की बैठक के बाद मटन परोसा गया.

जिसके बाद तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर बीजेपी से कई सवाल पूछे. तेजस्वी यादव ने इस मटन पार्टी को कैसे राजनीतिक मुद्दा बनाया और कैसे व्यंग बाण चलाए. सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि बिहार में 3 ऐसे मंत्री हैं जो सावन में मटन खाते हैं. उन्होंने ये भी लिखा कि ये मंत्री प्रतिदिन 3 किलो मटन खाते हैं. इसमें सच्चाई कितनी है तेजस्वी यादव को ज्यादा पता होगा. तेजस्वी यादव ने इस वीडियो के बहाने कटाक्ष करते हुए लिखा कि बीजेपी के नेता दिखावटी तौर पर सनातन पर लंबा चौड़ा ज्ञान देते हैं. इन्हें सावन में मटन खाना अच्छा लगता है.

तेजस्वी के कटाक्ष के बाद हलचल तेज

ये मांसाहार का सेवन नहीं करने वाले विपक्ष के नेताओं पर कटाक्ष करते हैं. झूठ के सहारे बीजेपी के नेता राष्ट्रीय मुद्दा बनाने से भी परहेज नहीं करते हैं. तेजस्वी के कटाक्ष के बाद चुनावी राज्य बिहार में हलचल तेज हो गई है. कोई कह रहा है जो सनातन धर्म के रक्षक हैं वही मटन खा रहे हैं, तो कोई कह रहा है सावन में सिर्फ शाकाहारी भोजन की व्यवस्था होनी चाहिए थी.

तेजस्वी यादव के कटाक्ष से भी आपको लग रहा होगा कि बिहार में सियासत की हांडी में मटन और मछली के पकने का इतिहास पुराना है. आपको दो और वीडियो से बताते हैं कैसे बिहार में सावन महीने में मटन और मछली पर क्लेश पहले भी हो चुका है. पिछले वर्ष सावन के महीने में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का वीडियो आया था, जिसमें लालू यादव राहुल गांधी को मटन बनाकर खिला रहे थे, बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था.

…जब मछली खाते हुए नजर आए थे तेजस्वी यादव

यहां तक की राहुल गांधी और लालू यादव को हिंदू विरोधी कह दिया था. पिछले वर्ष ही लोकसभा के चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव ने मछली खाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. उनके साथ VIP पार्टी के नेता मुकेश सहनी थे, दोनों हेलीकॉप्टर में मछली खा रहे थे, इस वीडियो पर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी, और नवरात्र में मछली खाने को मुद्दा बनाया था.

(टीवी9 ब्यूरो रिपोर्ट)

बिहार में मटन पॉलिटिक्स, आखिर क्यों छिड़ा है राजनीतिक संग्राम?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button