Nepal Protests: क्यों हो रहा आंदोलन, कौन होगा नया PM, भारत पर कितना असर? जानें सबकुछ
नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू हो गया है। सुदन गुरुंग की अगुवाई में ‘हामी नेपाल’ संगठन युवाओं को सड़कों पर ला रहा है। 20 की मौत और 200 घायल हो चुके हैं। पीएम ओली के इस्तीफे के बाद बालेंद्र शाह का नाम सबसे आगे है। भारत-नेपाल हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं।
HighLights
सोशल मीडिया बैन के खिलाफ नेपाल में हिंसक आंदोलन, 20 की मौत।
पीएम केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद बालेंद्र शाह सबसे बड़े दावेदार।
अशांति से भारत-नेपाल हवाई सेवाएं प्रभावित, भारतीय पर्यटक फंसे।
एजेंसी, नई दिल्ली। नेपाल इन दिनों बड़े राजनीतिक संकट (Nepal Protests 2025) से गुजर रहा है। नेपाल के PM केपी ओली ने सरकार द्वारा सोशल मीडिया बैन के खिलाफ लाखों युवा सड़कों पर उतर आए हैं। इस आंदोलन की अगुवाई सुदन गुरुंग (Sudan Gurung) कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से अधिक घायल हैं। यही कारण है कि नेपाल में इतने बड़े पैमाने पर GenZ विरोध हो रहा है।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद नया पीएम कौन होगा, इस पर कयास तेज हैं। सबसे चर्चित नाम बालेंद्र शाह का है। बता दें कि शाह को युवाओं और प्रदर्शनकारियों का मजबूत समर्थन मिल रहा है। अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं, लेकिन अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
भारत पर असर (Nepal Protest Afftect on India)
– नेपाल की हिंसा का असर भारत पर भी पड़ रहा है, खासकर हवाई सेवाओं पर।
– काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास आगजनी के कारण विजिबिलिटी कम हो गई।
– कई भारतीय विमान या तो डायवर्ट किए गए या रद्द कर दिए गए।
– दक्षिणी हिस्से से आने वाले विमानों की लैंडिंग रोक दी गई, जिससे भारतीय पर्यटकों को मुश्किलें झेलनी पड़ीं।
इसे भी पढ़ें… नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने दिया इस्तीफा, आक्रोश की आग के बाद लिया फैसला
Nepal Protests: क्यों हो रहा आंदोलन, कौन होगा नया PM, भारत पर कितना असर? जानें सबकुछ
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,