Sport : क्यों वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में युवराज से पहले धोनी को सचिन तेंदुलकर ने भेजा? किया बड़ा खुलासा #INA

Sachin Tendulkar On World Cup 2011: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मैच भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार पल में से एक है. आज भी फैंस के दिलों में वर्ल्ड कप फाइनल की यादे ताजी रहती है. इसी बीच टीम इंडिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप 2011 को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. कई लोग वर्ल्ड कप 2011 की जीत के लिए एमएस धोनी तो कई गौतम गंभीर को क्रेडिट देते हैं, लेकिन अब सचिन तेंदुलकर ने इसपर बड़ा खुलासा करते हुए फैंस को चौंका दिया है. 

वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में सचिन तेंदुलकर ने खेला था माइंड-गेम

सचिन तेंदुलकर हाल ही में रेडिट इंडिया के ब्रांड एंबेसडर बने और इस प्लेटफॉर्म पर वो फैंस से बात भी करते हैं. सचिन से रेडिट पर एक फैन ने सवाल किया है वीरेंद्र सहवाग ने एक बार बताया था कि वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में युवराज सिंह से पहले एमएस धोनी को बैटिंग करने भेजने का आइडिया आपका था. मैं जानना चाहता हूं कि क्या ये सच है और इसके पीछे क्या स्ट्रेटजी सोच थी. 

सचिन तेंदुलकर ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि ‘इसके पीछे दो बड़े कारण थे. पहला लेफ्ट राइट बैटिंग कॉम्बिनेशन, क्योंकि इससे दोनों ऑफ स्पिनर्स को परेशान किया जा सकता था’. सचिन ने दूसरा कारण बताया कि ‘मुथैया मुरलीधरन CSK के लिए 2008 से 2010 तक 3 साल खेल चुके थे, तो एमएस धोनी के पास 3 साल नेट में मुरलीधरन की गेंद खेलने का अच्छा एक्सपीरियंस भी था’.

सचिन तेंदुलकर के फैसले ने जिताया वर्ल्ड कप

वनडे वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 275 रनों का लक्ष्य दिया था. वीरेंद्र सहवाग जीरो पर आउट हो गए थे. इसके बाद सचिन तेंदुलकर भी 18 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन गौतम गंभीर और विराट कोहली ने पारी को आगे बढ़ाया था. गंभीर ने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं युवराज सिंह से पहले पांचवे नंबर पर एमएस धोनी बैटिंग करने उतरे थे. धोनी ने छक्का लगाकर टीम इंडिया को खिताब जिताया था. एमएस धोनी ने नाबाद 91 रनों की पारी खेली थी. जबकि युवराज सिंह ने 21 रन बनाकर नॉटआउट रहे थे. 

यह भी पढ़ें:  ‘कोई नहीं चाहता है कि रोहित शर्मा आगे खेलें’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें:  एशिया कप में इस टीम से है टीम इंडिया को सबसे बड़ा खतरा, ग्रुप-B का है हिस्सा

क्यों वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में युवराज से पहले धोनी को सचिन तेंदुलकर ने भेजा? किया बड़ा खुलासा




[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button