क्या अदियाला जेल को तोड़ देंगे इमरान खान के समर्थक? मुनीर का प्लान होगा बेनकाब, आवाम का गुस्सा फूटा
.webp)
पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर बवाल मचा हुआ है. अब इमरान के समर्थक अदियाला जेल की ओर कूच करने वाले हैं. दियाला जेल को तोड़ सकते हैं. पीटीआई समर्थकों की ओर से इस तरह की खबरें आ रही है. पीटीआई की अदियाला कूच से सेना प्रमुख असीम मुनीर टेंशन में है. अदियाला जेल के बाहर अब सुरक्षा बढ़ा दी गई है. क्योंकि जिस तरह से इमरान खान की मौत को लेकर खबर उड़ी और बीते कई वक्त से लोगों को मिलने नहीं दिया जा रहा है. इससे पीटीआई समर्थकों में गुस्सा है. वे सड़कों पर उतरे हुए हैं.
अदियाला जेल कूच करेंगे
उनकी बहनें भी प्रदर्शन करने में लगी हैं. धरने पर बैठी हुई हैं. उनकी बहनों ने कहा कि किस तरह से बाल पकड़ कर घसीट कर उनको मारा गया. आखिर क्यों नहीं इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार कुछ बता रही है? क्या वाकई कुछ ऐसा है जिस तरह का आरोप उनकी बहनें या पीटीआई समर्थक लगा रखे हैं? अगर ऐसा नहीं है तो फिर सामने आके क्यों नहीं कोई बयान दिया जा रहा है या क्यों नहीं इमरान खान से मुलाकात करने दी जा रही. यहां पर इमरान खान के बेटे कासिम खान ने कहा कि अगर उनके पिता जिंदा है तो सबूत दिया जाए. उसके बाद यह माना जा रहा है कि कल यानि मंगलवार को पीटीआई के जो समर्थक हैं वह अदियाला जेल कूच करेंगे.
डेथ सेल में इमरान
इमरान खान समर्थकों ने ऑपरेशन 2 दिसंबर का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान के पीछे है इमरान खान की हालत जानने की ज़िद है. आवाम का टूटता सब्र है. डेथ सेल में इमरान. मुनीर का प्लान बेनकाब होने वाला है. दरअसल, पाकिस्तान में इमरान खान को लेकर कई खबरें सामने आई हैं. इसमें दावा किया गया है कि उनका मर्डर कर दिया गया है. यह खबरें अफगानी मीडिया की ओर से सामने आई हैं. अब यहां पर इमरान खान के समर्थकों में आक्रोश है. उनका कहना है कि अगर इमरान जिंदा हैं तो उन्हें सामने लेकर आना चाहिए, नहीं तो वे जेल को तोड़ देंगे.
क्या अदियाला जेल को तोड़ देंगे इमरान खान के समर्थक? मुनीर का प्लान होगा बेनकाब, आवाम का गुस्सा फूटा
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







.webp)

.webp)

