Sport : PAK vs NZ के बाद क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा IND vs SA के सुपर-8 का मैच? जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम #INA

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में खेला जाना वाला सुपर-8 का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है. अब फैंस के मन में होगा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला सुपर-8 के मैच भी कहीं बारिश विलेन न बन जाए, तो चलिए जानते हैं कि अहमदाबाद का मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मिला 1-1 प्वाइंट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 चरण की शुरुआत 21 फरवरी से हुई. सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान के न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेला जाना था. बारिश की वजह से देरी से टॉस हुए और पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इसके बाद मैच शुरू नहीं हो सका और बिना एक भी गेंद फेके रद्द हो गया. दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिल गया. हालांकि भारतीय टीम अपना मैच घर पर खेल रही है, जहां इस वक्त बारिश की संभावना नहीं है.

भारत और साउथ अफ्रीका मैच के दौरान कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

भारत और साउथ अफ्रीका के सुपर-8 का मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. जबकि आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. यानी मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि ह्यूमिडिटी 24 प्रतिशत के आसपास रह सकती है. वहीं हवा लगभग 9 km/h की स्पीड से चल सकती है. यानी फैंस पूरे 40 ओवर मैच का मजा बिना किसी रुकावट के उठा सकते हैं. 

भारत और साउथ अफ्रीका का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटनडी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, ट्रिस्टन स्टब्स, रियान रिकेल्टन.

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026: सुपर-8 में कितने मैच जीतने पर मिल जाएगी सेमीफाइनल की टिकट? देखें पूरा समीकरण

PAK vs NZ के बाद क्या बारिश की भेंट चढ़ जाएगा IND vs SA के सुपर-8 का मैच? जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close