फरीदाबाद में इंस्टाग्राम पर रील देख फंसी महिला:घरेलू समस्या खत्म करने के नाम पर 1.26 लाख हड़पे, दो दोस्त गिरफ्तार- INA NEWS

फरीदाबाद जिले में घरेलू समस्याओं का समाधान करने के नाम पर 1.26 लाख रूपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने राजस्थान और दिल्ली से दो आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक 10वीं तो दूसरा BA पास है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्टाग्राम पर देखी थी रील डबुआ कॉलोनी की रहने वाली महिला प्रियंका ने साइबर पुलिस थाना NIT को दी शिकायत मे बताया है कि, वह इंस्टाग्राम चला रही थी जहां पर उसने एक रील देखी। रील मे घर की समस्याओं को खत्म करने का दावा किया गया था। महिला ने उसमें दिए नंबर पर कॉल करके संपर्क किया। जिसके बाद ठगों ने महिला से समस्याओं को खत्म करने के लिए तंत्र-मंत्र के नाम पर 1.26 लाख रूपए ठग लिए राजस्थान और दिल्ली से गिरफ्तार साइबर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव गाहडू के करन और अभिषेक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी करते थे। वे घरेलू समस्याओं के समाधान के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर अपने खातों में रुपए मंगवाते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से अभिषेक दसवीं पास है, जबकि करन ने बी.ए. तक पढ़ाई की है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस गिरोह में और लोग शामिल हैं।
Source link
यह पोस्ट सबसे पहले भस्कर डॉट कोम पर प्रकाशित हुआ हमने भस्कर डॉट कोम के सोंजन्य से आरएसएस फीड से इसको रिपब्लिश करा है |


