उत्तराखंड : राष्ट्रीय आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर बन रही चमोली की महिलाएं
.webp)
चमोली, 5 अगस्त (.)। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही हैं। महिलाएं योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। उत्तराखंड के चमोली की महिलाएं राष्ट्रीय आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत आत्मनिर्भर बन रही हैं।
समूह की महिलाएं आकर्षक पीरूल, भोजपत्र और वैजयंती की राखी बनाकर हजारों की कमाई कर रही हैं।
वहीं, चमोली के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना के तहत जनपद की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए 18 जगहों पर स्टाल लगाए गए हैं। इसके माध्यम से उनके द्वारा बनाए गए पीरूल ,भोजपत्र और वैजयंती की बनी राखियां बेची जा रही है। इसके साथ ही उनके द्वारा पारंपरिक मिष्ठान अरसे और रोटने भी बेचे जा रहे हैं। जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
समूह की महिलाएं पारंपरिक मिठाइयां अरसे और रोटने के माध्यम से अच्छी कमाई कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि यह सरकार द्वारा संचालित योजन योजनाएं उनके लिए वरदान साबित हुई है।
समूह की महिला सदस्य प्रतिभा तिवाड़ी ने . से बातचीत के दौरान कहा कि पीरूल और वैजयंती माला की राखियां बनाई हैं। इस राखी को बुनाई वाले धागे से बनाया गया है। बहुत सारी राखियों की बिक्री हो गई है। मैंने स्टाल पर पांच सौ राखियां रखी थी, जिसमें 200 बिक गई हैं। इससे हम आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं।
समूह की महिला सदस्य संगीता बिष्ट ने बताया कि उन्होंने बहुत अच्छी-अच्छी राखियां बनाई हैं। वैजयंती माला से बनी राखी से मन शांत होता है। इन राखियों की मांग अन्य राज्यों में हैं। सुमन देवी ने बताया कि समूह ने पीरूल की राखी और पहाड़ी उत्पाद तैयार किया गया है। सरकार की इस योजना से हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं।
–.
एएसएच/जीकेटी
डिस्क्लेमरः यह . न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ हमारा चैनल टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
उत्तराखंड : राष्ट्रीय आजीविका मिशन से आत्मनिर्भर बन रही चमोली की महिलाएं
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1] #INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




.webp)

.webp)


.webp)

