डिजिटल की दुनिया में सुरक्षित क़दम के लिए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई कार्यशाला डॉ. रक्षित टंडन, छात्रों को दी साइबर अपराधों से बचने की जानकारी

आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया आज़ के समय में लगातार तेजी से बढते जा रहे विभिन्न साइबर अपराधों के बारे मे प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन ने छात्रों को सावधानियां से बचने के बारे मे जानकारी दी। विद्यालय के निदेशक डॉ सुशील गुप्ता एवं प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव ने डॉ रक्षित टंडन को नवांकुर भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल परिदृश्य में सुरक्षित और जिम्मेदारी से नेविगेट करने की चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाना था। डॉ. टंडन ने अत्यधिक स्क्रीन समय के कारण होने वाले “डिजिटल डिमेंशिया” जैसी समस्याओं पर चर्चा की और बच्चों में छिपी हुई डिजिटल लत और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने स्क्रीन के जरिए अपने प्रजेंटेशन में दिखाया कि कैसे एक वेबसाइट की प्रामाणिकता की जाँच की जाती है मैलवेयर APK फाइलों के माध्यम से हैकिंग से कैसे बचा जाता है और कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम कैसे किए जाते हैं। छात्रों को डीपफेक स्कैम, कॉर्पोरेट ब्रेच के माध्यम से पासवर्ड लीक होने और यह जाँचने के लिए सरल टूल्स के बारे में भी जानकारी दी गई जिससे वे जान सकें कि उनके पासवर्ड से छेड़छाड़ हुई है या नहीं। पूरे सत्र के दौरान, डॉ. टंडन ने वास्तविक मामलों का विवरण देते हुए साइबर जागरुकता के लिए आयोजित की गई इस कार्यशाला को प्रासंगिक और यादगार बनाया कार्यशाला का समापन एक आकर्षक प्रश्नोत्तरी सत्र के साथ किया गया जिससे छात्रों को ऑनलाइन स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प चुनने के लिए बेहतर ढंग से तैयार किया गया। डॉ. रश्मि गांधी ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की ओर से डॉ. टंडन के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: अजीत कुमार कुशवाह







