देश की संपन्नता में संस्थाओं के प्रभाव पर किया शोध, इन 3 अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल पुरस्कार
दुनियाभर में आर्थिक असमानता बनी हुई है। खासतौर पर भ्रष्टाचार और तानाशाही से ग्रस्त देशों में आर्थिक असमानता दूर क्यों नहीं होती है, शोध में इस पर जोर देकर बताया गया है। इन अर्थशास्त्रियों के शोध से देशों की असफलता या सफलता के मूल कारणों को समझने में मदद मिली है। इसी वजह से इस साल का नोबेल पुरस्कार उन्हें दिया गया है।
HighLights
अमेरिकी अर्थशास्त्रियों डेरन एसमोगलू, साइमन जानसन और जेम्स रॉबिंसन को मिलेगा पुरस्कार।
शोध में बताया खराब कानून व्यवस्था, शोषणकारी संस्थाओं वाले समाज में क्यों नहीं होता विकास।
बताया वैश्विक असमानता क्यों बनी हुई है, विशेष रूप से भ्रष्टाचार और तानाशाही से ग्रस्त देशों में।
डिजिटल डेस्क, इंदौर। अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स रॉबिन्सन को साल 2024 का नोबेल अर्थशास्त्र दिया जा रहा है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने इसकी घोषणा कर दी है। तीनों विद्वानों ने संस्थाओं के गठन और समृद्धि को प्रभावित करने के तरीके पर अध्ययन किया था।
अर्थशास्त्र में पुरस्कार के लिए बनी समिति के अध्यक्ष जैकब स्वेन्सन ने कहा, “देशों के बीच आय में भारी अंतर को कम करना हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। पुरस्कार विजेताओं ने इसे प्राप्त करने के लिए सामाजिक संस्थानों के महत्व को प्रदर्शित किया है।”
समझाया देश की सफलता-असफलता का कारण
तुर्किये मूल के अमेरिकी एसमोगलू और ब्रिटिश-अमेरिकी जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी में अर्थशास्त्री हैं। वहीं, ब्रिटिश-अमेरिकी रॉबिंसन शिकागो विश्वविद्यालय में शोध करते हैं। इन अर्थशास्त्रियों ने शोध में बताया कि खराब कानून व्यवस्था और शोषणकारी संस्थाओं वाले समाज में विकास क्यों नहीं होता है।
शोध में यह पता लगाने की कोशिश की गई कि वैश्विक असमानता क्यों बनी हुई है। खासतौर पर भ्रष्टाचार और तानाशाही से ग्रस्त देशों में यह क्यों दूर नहीं होती है। इन अर्थशास्त्रियों के शोध से देशों की असफलता या सफलता के मूल कारणों को समझने में मदद मिली है।
Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.