Muslim Population: दुनिया में तेजी से बढ़ रही मुसलमानों की आबादी… 2025 में इतनी हो जाएगी संख्या, पढ़ें हिंदुओं-ईसाइयों का हिसाब
Muslim Population: दुनिया में तेजी से बढ़ रही मुसलमानों की आबादी… 2025 में इतनी हो जाएगी संख्या, पढ़ें हिंदुओं-ईसाइयों का हिसाब
दुनिया में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इस्लाम धर्म 2070 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा, जबकि ईसाई धर्म 2050 तक सबसे बड़ा रहेगा। नास्तिकों की संख्या घट रही है, जबकि मुस्लिम, ईसाई और हिंदू धर्मों की आबादी बढ़ रही है।
HighLights
इस्लाम 2070 तक सबसे बड़ा धर्म बने जाएगा।
मुस्लिम आबादी में सालाना 2 करोड़ की वृद्धि।
हिंदू धर्म में हर साल 7 लाख से अधिक वृद्धि होगी।
एजेंसी, नई दिल्ली। दुनिया की जनसंख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब दुनिया 7.3 बिलियन लोगों की हो गई है। इसमें कई धर्मों को मानने वाले लोग हैं, जिसमें ईसाई धर्म का बड़ा योगदान है। उसके बाद मुस्लिम और हिंदू धर्म को मानने वाले आते हैं।
प्यू रिसर्च की मानें तो इस्लाम दुनिया में तेजी से अपनी आबादी बढ़ा रहा है। वह 2070 तक दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला धर्म बन जाएगा। 2050 तक इस पायदान पर ईसाई धर्म रहेगा।
नास्तिकों की संख्या हो रही कम
किसी भी धर्म को न मानने वाले लोगों को नास्तिक कहा जाता है। यह किसी धर्म से अपना जुड़ाव नहीं रखते हैं। दुनिया भर में इनकी आबादी में भारी कमी आई है, लेकिन अमेरिका और फ्रांस में नास्तिकों की आबादी बढ़ गई है। रिसर्च में हर धर्म के फर्टिलिटी रेट, धर्म-परिवर्तन और युवा आबादी के आधार पर साल 2050 में आबादी का अनुमान लगाया है।
रिसर्च में बताया गया है कि 2010 में ईसाई धर्म को मानने वाले लोग 216 करोड़ थे, जो कि 40 साल बाद 291 करोड़ हो जाएगी। यानि कि हर साल ईसा मसीह को मानने वालों की आबादी 1 करोड़ 87 लाख के दर से बढ़ेगी। ईसाई धर्म में 40 सालों में करीब 75 करोड़ लोग बढ़ जाएंगे।
तेजी बढ़ रही मुस्लिमों की आबादी
इस्लाम की आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही है। 2010 में इस्लाम को मानने वालों की आबादी 150 करोड़ थी, जो कि 2050 में 276 करोड़ हो जाएगी। 40 साल में मुसलमानों की संख्या 116 करोड़ से ज्यादा बढ़ेगी। हर साल इनकी आबादी 2 करोड़ 90 लाख बढ़ेगी।
हिंदू धर्म की आबादी के आंकड़े
हिंदू धर्म की आबादी 2010 में 103 करोड़ थी, जो 2050 तक बढ़कर 138 करोड़ हो जाएगी। यानी अगले 40 सालों में 35 करोड़ से अधिक लोग हिंदू धर्म को अपनाएंगे। हर साल हिंदू धर्म की आबादी में 7 लाख से अधिक लोगों की वृद्धि होगी, जो इस धर्म के विकास को दर्शाता है।
Muslim Population: दुनिया में तेजी से बढ़ रही मुसलमानों की आबादी… 2025 में इतनी हो जाएगी संख्या, पढ़ें हिंदुओं-ईसाइयों का हिसाब
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use. Credit By :-This post was first published on https://jagran.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,