World News: इथियोपिया में फटा 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी, भारत पहुंची राख , उड़ानों पर असर – INA NEWS

World News: इथियोपिया में फटा 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी, भारत पहुंची राख , उड़ानों पर असर – INA NEWS

इथियोपिया में करीब 12 हजार सालों के बाद एक ज्वालामुखी रविवार को अचानक फट गया. ज्वालामुखी के इस विस्फोट से उठने वाला धुआं करीब 15 किमी ऊंचाई तक पहुंच गया है. इसके साथ ही यह लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गया है. धुआं और राख बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. यही वजह है कि DGCA की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है.

भारत की DGCA ने ओमान के ऊपर वॉल्कैनिक राख को देखते हुए विमानों के लिए एडवाइजरी जारी की जिसमें आपात संचालन की सलाह दी गई है. आसमान में फैले राख की वजह से हवाई जहाजों को भी दिक्कत हो रही है.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

इथियोपिया में जो ज्वालामुखी फटी है, उसके बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं थी. यह अचानक रविवार को फट गई. इस घटना में अब तक किसी के भी घायल या फिर मरने की कोई खबर नहीं है. हालांकि लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खासतौर पर सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विजिबिलिटी हुई कम

इथियोपिया की ज्वालामुखी की राख भारत के ऊपर भी आने की आशंका है. यही वजह है कि दिल्ली-जयपुर जैसे इलाकों में उड़ानों पर नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी विस्फोट के कारण सोमवार को कोच्चि हवाई अड्डे से रवाना होने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं. राख का यह प्लूम पूर्व दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है. ये राख 25,000 और 45,000 फीट ऊपर है.

इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने से उठी राख का एक हवा में उड़ने वाला बादल सोमवार रात को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली-NCR और पंजाब को पार करते हुए उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों से गुज़रा है. इससे विज़िबिलिटी कम हो गई और एयर ट्रैफिक में रुकावट आई, क्योंकि यह सबकॉन्टिनेंट में पूरब की ओर बढ़ रहा था.

DGCA ने जारी की एडवाइजरी

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एडवाइजरी में कहा कि ज्वालामुखी की राख से प्रभावित इलाकों और फ्लाइट लेवल से पूरी तरह बचना जरूरी है. पायलटों से कहा गया कि वे इंजन के किसी भी अजीब व्यवहार या केबिन की गंध की तुरंत रिपोर्ट करें, जबकि डिस्पैच टीमों को रात भर NOTAMs, ASHTAMs और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने को कहा गया है.

इथियोपिया में फटा 12 हजार साल पुराना ज्वालामुखी, भारत पहुंची राख , उड़ानों पर असर

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button