World News: नेपाल प्रदर्शनों के बीच एयरपोर्ट पर फंसे 400 भारतीय, सुनाई आपबीती! – INA NEWS


नेपाल प्रदर्शन के बीच काठमांडू के तरीभुवन एयरपोर्ट पर करीब 400 भारतीय फंस गए हैं. नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की वजह से कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्री परेशान हैं. कई लोगों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए एक वीडियों संदेश भेजा.
फंसे हुए लोगों का कहना है कि इम्मिग्रेशन कंपलीट होने के बाद भी उड़ान कंपनियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया है और एयर लाइन स्टाफ भाग गया, यात्रियों की मदद के लिए कोई मौजूद नहीं है. एयरपोर्ट पर फंसे भारतीयों में डर का महौल है, क्योंकि बाहर अफरा-तफरी मची हुई है.
फ्लाइट स्टाफ बीच में छोड़कर भागा
यात्रियों ने बताया की फ्लाइट स्टाफ ने इम्मिग्रेशन होने के बाद उनसे कहा कि वह वापस चले जाए, फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है. लेकिन कहां जाए, ये किसी ने नहीं बताया. जब यात्रियों ने बाहर बिगड़े हालातों की वजह से एयरपोर्ट छोड़ने से मना कर दिया, तो स्टाफ वहां से यात्रियों को छोड़कर चला गया.
यात्रियों का कहना है कि उनकी मदद के लिए वहां कोई नहीं है, वो कहां जाए. एयरपोर्ट से एक किलोमीटर दूर ही हंगामा हो रहा है. हालांकि भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी नंबर जारी किए हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को भारत लाने के लिए अभी तक कोई इंतेजाम नहीं किया जा सका है.
नेपाल के हालातों पर MEA का बयान
नेपाल की स्थिति पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम कल से नेपाल में हो रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं और कई युवाओं की जान जाने से बेहद दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं. हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं.”
साथ ही भारत ने नेपाल के हालातों को शांतिपूर्वक हल होने की उम्मीद जताई है. इसके अलावा नेपाल में भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने और नेपाली प्राधिकारियों द्वारा जारी कदमों और दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.
नेपाल प्रदर्शनों के बीच एयरपोर्ट पर फंसे 400 भारतीय, सुनाई आपबीती!
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







