World News: 41 तोपों की सलामी, 120 घोड़े, 1,300 सैनिक: ब्रिटेन में ट्रंप का शाही स्वागत – INA NEWS

World News: 41 तोपों की सलामी, 120 घोड़े, 1,300 सैनिक: ब्रिटेन में ट्रंप का शाही स्वागत – INA NEWS

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ब्रिटेन के दौरे पर हैं. वह अपनी दूसरी राजकीय यात्रा पर प्रिंस विलियम और केट मिडलटन से मिलने के लिए देर रात विंडसर एस्टेट पहुंचे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप के मरीन वन हेलीकॉप्टर के विंडसर एस्टेट में उतरने के बाद, वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी ने वाल्ड गार्डन में ट्रंप का स्वागत किया.

इसके बाद वह विलियम और कैथरीन के साथ किंग चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला से मिलने पहुंचे जहां उनका शाही स्वागत किया गया. इस यात्रा के दौरान किंग चार्ल्स राष्ट्रपति ट्रंप के साथ ऊर्जा और पर्यावरण सहित कुछ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं.

इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं रखा गया. और न ही उन्हें संसद भवन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है. वहीं उनकी इस यात्रा का ब्रिटेन में कई जगह विरोध भी हो रहा है. Trump In Uk (2)

स्वागत में तोपों की सलामी और घुड़सवार घोड़ों का प्रदर्शन

ट्रंप के किंग से मिलने आने पर उनका शाही अंदाज में स्वागत किया गया है. शाही समारोह में उन्हें 41 तोपों की सलामी दी गई. वहीं रॉयल घुड़सवारों ने घोड़ों का प्रदर्शन किया.

ट्रंप के लिए हुआ सबसे बड़ा औपचारिक स्वागत

ब्रिटेन के अधिकारियों के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला के स्वागत समारोह में लगभग 120 घोड़ों और 1300 ब्रिटिश सैन्य कर्मियों ने हिस्सा लिया, जो ब्रिटेन की राजकीय यात्रा के लिए सबसे बड़ा औपचारिक स्वागत था.

41 तोपों की सलामी, 120 घोड़े, 1,300 सैनिक: ब्रिटेन में ट्रंप का शाही स्वागत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button