World News: पाकिस्तान बॉर्डर के पास अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली तक लगे झटके – INA NEWS


अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रविवार देर रात पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी. भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए. इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
नंगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने बताया कि 15 लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. उसी प्रांत में लगभग 20 मिनट बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी. यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया.
Notable quake, preliminary info: M 6.0 – 27 km ENE of Jalālābād, Afghanistan https://t.co/hE9lf5oIhx
— USGS Earthquakes (@USGS_Quakes) August 31, 2025
अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप
7 अक्टूबर, 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद तेज़ झटके भी आए. तालिबान सरकार का अनुमान है कि कम से कम 4,000 लोग मारे गए. संयुक्त राष्ट्र ने मरने वालों की संख्या काफ़ी कम, लगभग 1,500 बताई थी. यह हाल के दिनों में अफ़ग़ानिस्तान में आई सबसे घातक प्राकृतिक आपदा थी.
एक महीने में 5वी बार भूकंप
बता दें कि अफगानिस्तान में बीते एक महीने में 5वी बार भूकंप आया है. यह देश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका है. ऐसे में यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इससे पहले यहां 27 अगस्त को 5.4 तीव्रता, 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता, 13 अगस्त को 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था.
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता?
भूकंप की जांच रिक्टर स्केल से होती है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. इसको इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है. भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है. इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है.
पाकिस्तान बॉर्डर के पास अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली तक लगे झटके
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









