World News: 700 की गिरफ्तारी, 3 को फांसी… जंग तो थम गई, लेकिन ईरान में फैली ये नई दहशत – INA NEWS

World News: 700 की गिरफ्तारी, 3 को फांसी… जंग तो थम गई, लेकिन ईरान में फैली ये नई दहशत – INA NEWS

ईरान-इजराइल के बीच का युद्ध तो थम गया है, लेकिन इजराइल के दुश्मनों की लिस्ट में ईरान अभी भी सबसे ऊपर है. अब बारूद का इस्तेमाल भले ही न हो लेकिन ईरान पर नजर रखने और वक्त आते ही उसे सबक सिखाने का अभियान थमने वाला नहीं है. इजराइल का खुफिया मिशन ईरान में जारी रहेगा. मोसाद प्रमुख ने इसका ऐलान करते हुए ईरान को खुली चुनौती दी है. मोसाद प्रमुख के मुताबिक, इस बार ऑपरेशन में मोसाद की वजह से ही इजराइल ईरान से हर मोर्चे पर दो कदम आगे रहा.

ईरान को अंदाजा भी नहीं था कि उसके देश में मोसाद का इतना मजबूत नेटवर्क है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई तब हैरान रह गए जब अचानक सैन्य ठिकानों पर हमले हुए. अचानक सीनियर कमांडर्स मार दिए गए. वैज्ञानिकों की हत्या हो गई. मिसाइल लॉन्चर्स तबाह हो जाएंगे. ईरान के भीतर से उड़े ड्रोन ने ईरान के एयर डिफेंस का सफाया कर दिया. इसी वजह से ईरान ने दो मोर्चे पर जंग शुरू की, जिसमें पहला फ्रंट बारूदी इंतकाम का था तो दूसरा जासूसों के खात्मे का.

एजेंट्स के लिए ईरान सुरक्षित जगह- मोसाद

ईरान का दावा है कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद और अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के खिलाफ अभियान शुरू किया गया. ये जंग अब भी जारी है और भविष्य में जारी रहेगी क्योंकि युद्धविराम के बाद भी मोसाद और ईरानी खुफिया एजेंसी के बीच जंग चल रही है. जंग तय है क्योंकि इसका ऐलान खुद मोसाद प्रमुख ने किया है. मोसाद के हेड डेविड बर्निया अपनी टीम की तारीफ की है. ईरान ऑपरेशन में कामयाबी को ‘अकल्पनीय’ बताया है. कई सालों तक मोसाद के लिए ईरान एक सुरक्षित जगह है.

मोसाद प्रमुख की यही बात खामेनेई और ईरान की खुफिया एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती है. मोसाद प्रमुख अपने एजेंट्स के लिए ईरान को एक सुरक्षित जगह बता रहे हैं, जिसका मतलब है कि ईरान मोसाद के नेटवर्क को खत्म करने की कुव्वत नहीं रखता है. ईरान की खुफिया एजेंसी VAAJA का अभियान अधूरा रहेगा. मोसाद जब चाहे ईरान के किसी भी कोने में ऑपरेशन चला सकता है.

मोसाद के नेटवर्क की हो रही खोज

दूसरी तरफ ईरान की खुफिया एजेंसी VAAJA ने पूरा जोर लगा दिया है. ईरान में मोसाद के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां हो रही हैं. ईरान में अब तक 700 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. 3 लोगों को ईरान में फांसी की सजा दी गई है. ईरान में युद्धविराम के बाद भी छापेमारी की जा रही है. ईरान से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, मोसाद से जुड़े लोगों के पकड़े जाने के बाद कई सुराग मिले हैं, जिसके बाद से छापेमारी जारी है और कई लोगों को पकड़ा जा चुका है.

इजराइल की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया है. वीडियो में दावा है कि ईरान के भीतर कमांडो कार्रवाई भी की गई थी. वीडियो में दावा है कि इसी तरह से ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल अड्डों को तबाह किया गया और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया. मोसाद प्रमुख ने अमेरिकी एजेंसी CIA को धन्यवाद दिया है क्योंकि ईरान में ऑपरेशन चलाने में CIA ने मोसाद की मदद की थी. इसके अलावा IDF की अपनी इंटेलिजेंस भी जिसने इजराइल में ऑपरेशन चलाया.

ईरान लाने जा रहा है नया कानून

ईरान में मोसाद से दहशत है और मोसाद से जुड़ने वालों में डर बढ़ाने के लिए ईरान अब नया कानून लाने जा रहा है. अब ईरान में जासूसी करने और देशद्रोह करने वालों को सख्त सजा दी जाएगी. इस बीच कोशिश इजराइल में VAAJA का नेटवर्क बढ़ाने की भी है. कई रिपोर्ट्स में दावा है कि ईरान के हर विभाग में मोसाद के एजेंट हैं. सीनियर पद पर मोसाइल के जासूस बैठे हैं. ईरान की सेना में भी मोसाद की घुसपैठ है. लेडी जासूसों के जरिए हर अफसर पर नजर है.

VAAJA की कोशिश है कि मोसाद के इसी नेटवर्क को कमजोर किया जाए. पिछले दिनों सर्च अभियान के दौरान खुलासा हुआ था कि तस्करी के जरिए ड्रोन के हिस्से ईरान में मंगवाए गए और ईरान के भीतर मोसाद के एजेंट कई सीक्रेट फैक्ट्री बना चुके हैं जहां ड्रोन को तैयार किया गया इसलिए ईरानी खुफिया एजेंसी की नजर अब ऐसे तस्करी रूट पर भी है. ईरान की सभी छोटी बड़ी फैक्ट्री की डिटेल निकाली जा रही है. खासतौर से ईरान के लोगों को खास सचेत रहने का अभियान चलाया जा रहा है.

VAJA का इजराइल में नेटवर्क बढ़ाने पर जोर

ईरान में वाहनों को बेचने और किराए पर देने को लेकर भी नियम सख्त किए जा रहे हैं. निश्चित तौर पर मोसाद ईरान की खुफिया एजेंसी से दो कदम आगे चल रहा है, लेकिन अब ईरानी खुफिया एजेंसी VAJA भी लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है. VAJA ने इजराइल में नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दिया है. VAJA भी मोसाद के तरीके से सरकारी विभागों में घुसपैठ की कोशिश रहा है. VAJA के स्लीपर सेल को एक्टिव करने के बाद अब उन्हें मिशन सौंपे जा रहे हैं. ईरान के लिए सबसे बड़ी चुनौती अपनी सेना और सीक्रेट ठिकानों की सुरक्षा है. ईरान अब तक सिर्फ अपने दुश्मनों से निपटने की रणनीति तैयार कर रहा था लेकिन अब ईरान को एहसास हो चुका है कि अब देश में मौजूद जासूसों के नेटवर्क से भी उसे मुकाबला करना होगा.

ब्यूरो रिपोर्ट, TV9 भारतवर्ष

700 की गिरफ्तारी, 3 को फांसी… जंग तो थम गई, लेकिन ईरान में फैली ये नई दहशत

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button