World News: भारत समेत पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए एक नई धार्मिक यात्रा, पैगंबर मोहम्मद की हिजरत वाले रूट पर होगा 470 किमी लंबा सफर – INA NEWS

सऊदी अरब ने एक प्रोजेक्ट लांच कर दिया है, जो पैगंबर मोहम्मद के सबसे अहम सफर को दिखाएगा. सऊदी अरब ने ऑफिशियली ‘अला खुता’ (पैगंबर के कदमों में) प्रोजेक्ट शुरू किया है. यह एक बड़ी हेरिटेज पहल है जो पैगंबर मोहम्मद के मक्का से मदीना तक के ऐतिहासिक 470 किलोमीटर के रास्ते को दिखाती है.

यह प्रोजेक्ट माइग्रेशन (हिजरा) रास्ते पर ग्यारह खास जगहों पर फैला है. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक इसे इस पवित्र यात्रा की विरासत को फिर से ज़िंदा करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यात्रियों को इस्लाम के सबसे गहरे पलों में से एक की ऐतिहासिक झलक देखने को मिलेगी. बता दें, पैगंबर मोहम्मद सन् 622 ईस्वी में मक्का से मदीना हिजरत (Migrate) की था.

हिजरत के सफर इतिहास से कराएगी रुबारू

सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) ने बताया कि इस इवेंट के दौरान, मदीना के गवर्नर और मदीना रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन प्रिंस सलमान बिन सुल्तान बिन अब्दुलअजीज ने ‘हिजरा: इन द फुटस्टेप्स ऑफ़ द प्रोफेट’ एग्ज़िबिशन का भी उद्दघाटन किया. जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के हेड, तुर्की अललशिख ने बताया कि यह पहल एक स्ट्रक्चर्ड एजुकेशनल फ्रेमवर्क के जरिए पैगंबर की जिंदगी की गहरी समझ को बढ़ावा देती है.

यह एग्ज़िबिशन एक मॉडर्न, इमर्सिव एक्सपीरियंस देती है, जिसमें 14 इंटरैक्टिव स्टेशन, लोकल और इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स के इनपुट से डिज़ाइन किए गए हैं. 53 आर्टवर्क जिसमें हिस्टोरिकल और इस्लामिक आर्ट के पीस शामिल हैं. इसके अलावा डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म और वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरियंस भी है. जिसमें सरकार ने मॉडर्न नॉलेज-बेस्ड मीडिया के ज़रिए कहानी को पेश करने की कोशिश की गई है.

हिजरा की हिस्टोरिकल महत्व

सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) के मुताबिक पैगंबर का माइग्रेशन आठ दिनों का था और इसमें 400 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय की गई थी. इस सफर का अरब पेनिनसुला के सोशल, पॉलिटिकल और इकोनॉमिक माहौल पर बड़ा असर पड़ा. यह प्रोजेक्ट प्लानिंग, रेज़िलिएंस और कम्युनिटी-बिल्डिंग में सफर से मिली सीखों को हाईलाइट करता है.

भारत समेत पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए एक नई धार्मिक यात्रा, पैगंबर मोहम्मद की हिजरत वाले रूट पर होगा 470 किमी लंबा सफर


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button