World News: अमेरिका में 7 साल बाद फिर लगा शटडाउन, क्या इस बार भी बनेगा नया रिकॉर्ड? – INA NEWS


अमेरिका में 7 साल बाद फिर से संघीय सरकार शटडाउन का सामना कर रही है. यह 2019 के बाद पहला सरकारी शटडाउन है. US राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कांग्रेस के बीच वित्तीय बिल पर सहमति न बनने के कारण सरकारी कामकाज ठप हो गया है. 9 लाख कर्मचारियों को जबरन छुट्टी पर भेजने का खतरा भी बढ़ गया है.
हालांकि हर शटडाउन में कुछ महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं चालू रहती हैं, जो लोगों की जान और सुरक्षा के लिए जरूरी हैं. हालांकि, पिछले शटडाउन में इमिग्रेशन सुनवाइयां रद्द हो गई थीं और गृह खरीदारों और छोटे व्यवसायों को मिलने वाली फंडिंग में देरी हुई थी. याद रहे, पिछली बार सबसे लंबा शटडाउन 22 दिसंबर 2018 से 25 जनवरी 2019 तक चला था, यानी कुल 35 दिन.
शटडाउन का कारण क्या है?
शनिवार को पेश किए गए फंडिंग बिल को 55-45 वोट से पास नहीं किया जा सका. इस बार विवाद का मुख्य मुद्दा रिपब्लिकनों की ओर से पेश किए गए Big Beautiful Bill में मेडिकेड कटौती है. डेमोक्रेट्स चाहते हैं कि मेडिकेड कटौती वापस ली जाए और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स क्रेडिट बढ़ाया जाए. लेकिन रिपब्लिकन इस पर सहमत नहीं हैं.
यह स्थिति अमेरिका को 7 साल पहले ले जाती है, जब ट्रंप के पहले कार्यकाल में सरकार 35 दिन के लिए बंद हुई थी. उस समय ट्रंप ने US-Mexico बॉर्डर बनाने के लिए फंड मांगे थे, जिसे सीनेट ने पास नहीं किया था.
शटडाउन आखिर लगता क्यों है?
आज 1 अक्टबूर है. इसी तारीख से अमेरिका का फिस्कल ईयर यानी खर्च का साल शुरू होता है. ये एक तरह से सरकार का आर्थिक साल होता है, जिसमें वो अपना पैसा खर्च करने और बजट बनाने का प्लान तैयार करती है. इस दौरान सरकार तय करती है कि कहां पैसा लगाना है, कहां नहीं. तो अगर इस तारीख तक नया बजट पास नहीं होता, तो सरकारी कामकाज बंद हो जाता है और शटडाउन लागू हो जाता है.
शटडाउन कैसे हट सकता है?
हाउस रिप्रेजेंटेटिव एमी बेड़ा के अनुसार, शटडाउन तब समाप्त होगा जब कांग्रेस नया Appropriation बिल पास करे और राष्ट्रपति उस पर हस्ताक्षर करें. राष्ट्रपति अकेले शटडाउन खत्म नहीं कर सकते. इसका मतलब है कि हाउस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स को किसी समझौते पर आना होगा, जो फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. रिपब्लिकन पार्टी सीनेट में आज देर रात एक बार फिर से फंडिंग बिल पर वोट कराने की तैयारी में है. रिपब्लिकन नेताओं ने कहा है कि जब तक डेमोक्रेट्स बिल को समर्थन नहीं देंगे, तब तक रोजाना इस बिल को रोजाना पेश किया जाएगा. ट्रंप ने इस शटडाउन के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया
अमेरिका में 7 साल बाद फिर लगा शटडाउन, क्या इस बार भी बनेगा नया रिकॉर्ड?
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








