World News: अमेरिका ने की सीजफायर की घोषणा, ईरान बोला- अभी समझौता नहीं, पहले इजराइल रोके हमले – INA NEWS


इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि न्यूक्लियर साइट पर अमेरिकी हमले का बदला ईरान ने ले लिया है. ईरान ने कतर में अमेरिकी बेस पर ठीक वैसा ही हमला किया, जैसा अमेरिका ने ईरान पर किया था. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी हमलों को बेहद हल्का बताया. साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर हो चुका है. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अगर इजराइल स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे तक अपने हवाई हमले बंद कर दे तो तेहरान अपने हमले बंद कर देगा.
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने तेहरान समयानुसार सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना मैसेज दिया है. उन्होंने कहा, ‘अभी तक, किसी भी युद्धविराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है. हालांकि, बशर्ते कि इजराइली शासन तेहरान समयानुसार सुबह 4 बजे से पहले ईरानी लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण को रोक दे, हमारा उसके बाद अपनी प्रतिक्रिया जारी रखने का कोई इरादा नहीं है. हमारे सैन्य अभियानों को खत्म करने का अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा.’
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
अमेरिका ने की सीजफायर की घोषणा, ईरान बोला- अभी समझौता नहीं, पहले इजराइल रोके हमले
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








