World News: मिडिल ईस्ट में सुलगती आग के बीच UAE ने सऊदी को दिया सुरक्षा का भरोसा, क्या बदलेगा पावर बैलेंस? – INA NEWS

World News: मिडिल ईस्ट में सुलगती आग के बीच UAE ने सऊदी को दिया सुरक्षा का भरोसा, क्या बदलेगा पावर बैलेंस? – INA NEWS

यमन के मुकल्ला बंदरगाह पर सऊदी अरब के हवाई हमले ने मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा दिया है. सऊदी ने यूएई पर अलगाववादी संगठन STC को हथियार सप्लाई करने का आरोप लगाया है. इस बीच यूएई ने बड़ा ऐलान किया है. यूएई ने यमन तनाव के बीच सऊदी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता जताई है.

यूएई ने अलगाववादियों (STC) को समर्थन देने के आरोपों को खारिज किया है. उसने सऊदी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध जताई है. यूएई ने कहा, उसने यमन में अपनी आतंकवाद विरोधी यूनिट्स का मिशन स्वेच्छा से खत्म कर दिया है. ये फैसला हाल के घटनाक्रमों के मूल्यांकन के बाद लिया गया. 2019 में यमन से वापसी के बाद से ये आतंकवाद विरोधी इकाइयां ही देश की एकमात्र शेष सेना थीं.

STC ने लगाया तख्तापलट का आरोप

उधर, सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) ने यमन की राष्ट्रपति परिषद के प्रमुख रशाद अल-अलीमी पर शक्तियों का दुरुपयोग करने और राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के खिलाफ तख्तापलट करने का आरोप लगाया है. एसटीसी ने कहा कि यूएई के साथ संयुक्त रक्षा समझौते को रद्द करने का अल-अलीमी का फैसला उनकी शक्तियों के दायरे से बाहर था.

सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल ने कहा कि अल-अलीमी को यूएई के साथ समझौते को रद्द करने का कोई अधिकार नहीं था. अमीराती सेनाओं की ट्रेनिंग में सीमित भूमिका है. उन्होंने चेतावनी दी कि अल-अलीमी के फैसले के परिणामस्वरूप स्थिति और बिगड़ सकती है.

मुकल्ला पर हमला, सऊदी का क्या दावा?

सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, मुकल्ला बंदरगाह पर पहुंचे दो जहाज यूएई के फुजैरा पोर्ट से आए थे. इनके ट्रैकिंग सिस्टम बंद थे. इससे शक और गहरा गया. जहाजों से बड़ी मात्रा में हथियार और सैन्य वाहन उतारे जा रहे थे. इन्हें यमन के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय STC को सौंपा जाना था.

सऊदी का दावा है, ये हथियार यमन में शांति और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थे. बता दें कि सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल यमन का एक अलगाववादी संगठन है, जो दक्षिण यमन को अलग देश बनाने की मांग करता है. यमन युद्ध में सऊदी अरब और यूएई लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं. मगर, बीते कुछ सालों में दोनों के हित अलग-अलग होते दिखे हैं.

ये भी पढ़ें- सऊदी अरब या संयुक्त अरब अमीरातखाड़ी में किसके पास है ज्यादा सैन्य ताकत?

मिडिल ईस्ट में सुलगती आग के बीच UAE ने सऊदी को दिया सुरक्षा का भरोसा, क्या बदलेगा पावर बैलेंस?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button