World News: खामेनेई पर कोई भी हमला ईरान के साथ ‘युद्ध’ माना जाएगा, राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने दी धमकी – INA NEWS

World News: खामेनेई पर कोई भी हमला ईरान के साथ ‘युद्ध’ माना जाएगा, राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने दी धमकी – INA NEWS

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने चेतावनी दी है कि इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई पर कोई भी हमला ईरानी राष्ट्र के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ के समान होगा. रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट में, पेजेश्कियन ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों द्वारा लगाए गए अमानवीय प्रतिबंध ईरानी जनता द्वारा सामना की जा रही आर्थिक कठिनाइयों के मुख्य कारणों में से एक हैं.

शनिवार को, अयातुल्ला खामेनेई ने कहा कि ईरान हाल के दंगों में विदेशी तत्वों द्वारा की गई हत्याओं और विनाश के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुख्य दोषी मानता है. नेता ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति हताहतों, नुकसानों और ईरानी राष्ट्र के खिलाफ निर्देशित झूठे आरोपों के लिए जिम्मेदार हैं, और ट्रंप को अपराधी करार दिया.

अमेरिका और इजराइल पर अशांति फैलाने का आरोप

ईरान के अधिकारियों ने बार-बार अमेरिका और इजराइल पर देश में अशांति फैलाने का आरोप लगाया है.अमेरिका के साथ ईरान का तनाव काफी बढ़ गया है. वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार तेहरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है और कहा है कि अगर उनके प्रशासन को पता चलता है कि इस्लामी गणराज्य सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल का प्रयोग कर रही है तो अमेरिका उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा.

प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 3766

अमेरिका आधारित एक मानवाधिकार संस्था ने रविवार को कहा कि उसके पास ईरान में प्रदर्शन के दौरान 3,766 लोगों के मारे जाने की पुष्ट जानकारी है.संस्था ने कहा कि ईरान में देशव्यापी जारी प्रदर्शनों को रोकने के लिए की गई हिंसक कार्रवाई में इन लोगों की मौत हुई है तथा आशंका है कि यह संख्या और बढ़ सकती है.द ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी ने इससे पहले मरने वालों का आंकड़ा 3,308 बताया था. मरने वालों की यह संख्या ईरान में पूर्व हुए प्रदर्शनों में मारे गए लोगों की संख्या से कहीं अधिक है.

अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया

ईरान के अधिकारियों ने मृतकों की स्पष्ट संख्या नहीं बताई है. हालांकि, शनिवार को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि प्रदर्शनों में हजारों लोग मारे गए हैं और इसके लिए उन्होंने अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया.तेहरान की खराब अर्थव्यवस्था को लेकर 28 दिसंबर को शुरू हुए प्रदर्शनों में हताहतों की संख्या के बारे में किसी ईरानी नेता द्वारा दिया गया यह पहला संकेत था. मानवाधिकार एजेंसी का कहना है कि इस कार्रवाई में 24,348 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है.

खामेनेई पर कोई भी हमला ईरान के साथ ‘युद्ध’ माना जाएगा, राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने दी धमकी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button