World News: इमरान खान को लेकर आसिम मुनीर आर्मी से आर-पार के मूड में PTI, 3 फ्रंट तैयार – INA NEWS

World News: इमरान खान को लेकर आसिम मुनीर आर्मी से आर-पार के मूड में PTI, 3 फ्रंट तैयार – INA NEWS

रावलपिंडी की आडियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर उनकी पार्टी अब आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है. इसके लिए पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) ने 3 फ्रंट तैयार किया है. इनमें एक फ्रंट कानूनी, दूसरा सरकार से कॉर्डिनेशन और तीसरा सड़कों पर आंदोलन का है.

पीटीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर के मुताबिक कॉर्डिनेशन का जिम्मा महमूद अचकचई को सौंपा गया है. अचकचई सीनियर नेता हैं और उन्हें हाल ही में पाकिस्तान असेंबली के भीतर नेता प्रतिपक्ष के लिए नामित किया गया है.

सड़कों की लड़ाई सोहैल अफरीदी के पास

इमरान खान को जेल से बाहर निकालने के लिए पीटीआई के कार्यकर्ता अब प्लानिंग के तहत सड़कों पर उतरेंगे. दिसंबर के मध्य में बकायदा इसके लिए प्लान जारी करने की तैयारी है. पीटीआई की कोशिश इस्लामाबाद के पास एक बड़ी रैली भी करने की है. हालांकि, यह रैली तभी हो सकता है, जब प्रशासन इसको लेकर राजी हो.

गुरुवार (27 नवंबर) को इमरान खान की रिहाई के लिए सोहैल सड़कों पर उतरे भी. उन्होंने आडियाला जेल के बाहर धरना दिया. इस दौरान सोहैल की पुलिस से झड़प भी हुई. सोहैल ने कहा कि इमरान खान को अगर जल्द रिहा नहीं किया जाता है तो आगे की लड़ाई और ज्यादा मजबूती से लड़ेंगे.

इमरान खान ने अक्टूबर 2025 में अली अमीन गंडारपुर को हटाकर सोहैल को खैबर की कमान सौंपी थी. सोहैल तभी से इमरान के लिए सड़कों पर एक्टिव हैं.

बहनों के पास कानूनी लड़ाई का जिम्मा

इमरान खान की कानूनी लड़ाई का जिम्मा उनकी तीनों बहनों के पास है. पहले भी इमरान खान की बहन ही इस लड़ाई को लड़ रही थी. शुक्रवार (29 नवंबर) को भी इमरान खान के मुद्दे पर उनकी बहन अलीमा इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंची. अलीमा ने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा है.

अलीमा ने जेल प्रशासन पर कोर्ट के अवमानना का केस दर्ज कराया है. वहीं पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कहना है कि इमरान का संदेश बाहर प्रसारित किया जाता है. जो गलत है. कहा जा रहा है कि इसी वजह से अलीमा खान को इमरान ने मिलने नहीं दिया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर बेटा कासिम एक्टिव

इमरान खान के बेटे कासिम सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने पोस्ट कर लिखा है- अगर मेरे पिता को कुछ होता है, तो उसके लिए पाकिस्तान की सरकार और आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे. कासिम का कहना है कि पाकिस्तान आर्मी यह स्पष्ट करे कि मेरे पिता किस स्थिति में हैं? कासिम ने तुरंत इमरान खान को परिजनों से मिलने देने की मांग की.

इमरान खान को लेकर आसिम मुनीर आर्मी से आर-पार के मूड में PTI, 3 फ्रंट तैयार

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button