World News: बगराम पर बवाल के बीच तालिबान के सुप्रीम लीडर की सुरक्षा बढ़ी, अमेरिका से जान को खतरा – INA NEWS


अफगानिस्तान में बगराम एयरबेस को लेकर तनातनी बढ़ती जा रही है. तालिबान ने स्पष्ट कर दिया है कि वो अमेरिका को किसी भी हाल में एयरबेस सौंपने के लिए तैयार नहीं है. सूत्रों के अनुसार, अगर वॉशिंगटन बलपूर्वक एयरबेस पर कब्जा करने की कोशिश करता है तो तालिबान युद्ध फिर से शुरू करने को तैयार है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कई बार बगराम एयरबेस को रणनीतिक प्राथमिकता बताते हुए चेतावनी दी थी कि अगर तालिबान सहयोग नहीं करता तो नतीजे बुरे होंगे.
कंधार में कड़ी की गई सुप्रीम लीडर की सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक, तालिबान सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा का निवास, जो ऐनो मीना इलाके में एक स्थानीय व्यापारी के गेस्टहाउस में स्थित है, को विशेष सुरक्षा घेरे में रखा गया है. इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और फोन तथा अन्य संचार उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया गया है. उनके आसपास कमांडो तैनात किए गए हैं.
लगातार हुई हाई-लेवल मीटिंग
कंधार में हुई उच्चस्तरीय बैठकों में तालिबान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद, विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी, उच्च शिक्षा मंत्री नदा मोहम्मद नदिम, खुफिया एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी, संचार मंत्री, केंद्रीय बैंक के गवर्नर और चीफ जस्टिस अब्दुल हकीम हक्कानी शामिल हुए. बैठक में ये तय किया गया कि बगराम एयरबेस का हस्तांतरण नामुमकिन है. अगर अमेरिका हमला करता है तो तालिबान सीधे जवाब देगा.
कुछ अधिकारियों ने अखुंदजादा को चेताया कि 2020 के दोहा समझौते के तहत अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए अफगानिस्तान लौट सकता है. हालांकि अखुंदजादा ने किसी भी विदेशी सैन्य उपस्थिति को खारिज कर राजनीतिक संवाद जारी रखने पर जोर दिया.
बगराम एयरबेस को क्यों वापस लेना चाहता है अमेरिका?
बगराम एयरबेस अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा रहा है और यह 20 साल तक अभियान का मुख्य केंद्र रहाय अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद ये तालिबान के कब्ज़े में आ गया. ट्रंप इसे चीन और आतंकवाद के खिलाफ रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते रहे हैं. तालिबान ने हाल ही में अमेरिका को 2020 दोहा समझौते का सम्मान करने और अतीत की असफल नीतियों को न दोहराने की सलाह दी है
बगराम पर बवाल के बीच तालिबान के सुप्रीम लीडर की सुरक्षा बढ़ी, अमेरिका से जान को खतरा
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








