World News: अफगानिस्तान में बम विस्फोट, काबुल में चीनी रेस्तरां पर आत्मघाती हमले से कई मरे – INA NEWS


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया है. तालिबान प्रशासन के मुताबिक इस विस्फोट में कई लोग मारे गए हैं. यह हमला काबुल के न्यू सिटी इलाके में किया गया है, जहां सबसे ज्यादा चीनी नागरिक रहते हैं. अफगानिस्तान सरकार का कहना है कि अभी शवों की गिनती की जा रही है. विस्फोट में घायल लोगों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है. काबुल से जो वीडियो सामने आया है, उसमें विस्फोट के बाद लोगों में भगदड़ की स्थिति देखी जा रही है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक तालिबान के आंतरिक मामलों के मंत्री ने काबुल में आत्मघाती हमला होने की बात कही है. मंत्री के मुताबिक इस हमले में कई लोग मारे गए.
Massive IED #Blast in Front of Chinese Restaurant in #Kabul
Sources told Afghan Times that on Monday, January 19, a powerful explosion occurred near a Chinese restaurant in the Shahr-e-Naw area of Kabul. The blast reportedly targeted a vehicle carrying Chinese officials and pic.twitter.com/90MMp2gaJs
— SaddamShah (@SaddaM_Shah92) January 19, 2026
चीनी रेस्तरां को निशाना बनाकर हमला
अमु टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जो हमला किया गया है, वो चीनी रेस्तरां को निशाना बनाकर किया गया है. जिस रेस्तरां को निशाना बनाकर ये हमला किया गया है. उसका नाम लांझोऊ बीफ नूडल्स है. चीन ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
तालिबान पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान का कहना है कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है. जांच पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी.
2021 से काबुल पर तालिबान का कंट्रोल
साल 2021 से काबुल पर तालिबान का कंट्रोल है. तालिबान सरकार को हिबतुल्लाह अखुंजदा लीड कर रहे हैं. आंतरिम मामलों के मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी हैं. तालिबान में इस्लामिक स्टेट खुरासान और टीटीपी जैसे आतंकी संगठन एक्टिव हैं.
अफगानिस्तान में बम विस्फोट, काबुल में चीनी रेस्तरां पर आत्मघाती हमले से कई मरे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









