World News: सीजफायर या नई चाल… ईरान जंग पर ट्रंप के संबोधन के क्या मायने, क्या इस वजह से पीछे हट रहा अमेरिका? – INA NEWS

इस वक्त पूरी दुनिया की नजर घड़ी पर है क्योंकि भारतीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े 6 बजे राष्ट्रपति ट्रंप संबोधन करने वाले है . ईरान से लगातार बढ़ते युद्ध के दौरान राष्ट्रंपति ट्रंप को वॉर रूम में होना चाहिए था लेकिन वो दुनिया के सामने आकर ना जाने कौन सा फरमान सुनाने जा रहे हैं. लोगों के मन में अभी भी राष्ट्रंपति ट्रंप के ऐलान-ए-टैरिफ की कड़वी यादे हैं. इसीलिए ट्रंप के संबोधन को लेकर खौफ है और इसी खौफ ने कई सवालों को जन्म दिया है.
सवाल है, क्या ट्रंप ईरान से जंग खत्म करने का ऐलान करने वाले हैं? क्या ट्रंप ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने का ऐलान करने वाले हैं? क्या ईरान के तेल के कुओं पर कब्जे के लिए टारगेट लॉक कर सकते हैं? क्या ईरान के खर्ग आईलैंड पर कब्जे का कोई रोडमैप बता सकते हैं? या NATO से अमेरिका के बाहर निकलने की घोषणा कर सकते हैं?
ट्रंप के संबोधन पर दुनियाभर के एक्सपर्ट्स की नजर
ये आखिरी सवाल इसलिए क्योंकि ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका नाटो गठबंधन से बाहर निकलने पर विचार कर रहा है. हालांकि, ट्रंप के इस संबोधन पर दुनियाभर के एक्सपर्ट्स की नजर है. कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ये कयास इसलिए है क्योंकि ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले इसी युद्ध पर एक बड़ा बयान भी दिया है और उनके इस बयान में शायद अमेरिका के सरेंडर करने वाली सोच भी है.
ट्रंप ने कहा, मुझे ईरान को जल्द से जल्द छोड़ना है. मुझे लगता है 2 या 3 हफ्तों में हम युद्ध से बाहर निकल जाएंगे. हमारे ईरान से बाहर निकलते ही तेल-गैस की कीमतें तेजी से नीचे आ जाएंगी. इसके लिए ईरान से कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है. मेरा एक ही लक्ष्य था- ईरान के पास कोई परमाणु हथियार ना हो और हमने वो लक्ष्य हासिल कर लिया है.
युद्ध अब सिर्फ 2 या 3 हफ्ते और बचा!
ट्रंप के इस बयान से तो यही लग रहा है कि ये युद्ध अब सिर्फ 2 या 3 हफ्ते और बचा है. उसके बाद अमेरिका खुद ही इस जंग से बाहर निकल जाएगा लेकिन भूलना नहीं चाहिए कि ट्रंप जो कहते हैं उससे जल्दी ही पलट भी जाते हैं. मगर, ट्रंप के इस बयान में युद्ध से भागमभाग कम और धोखे वाला गुणा-भाग ज्यादा है? क्योंकि पश्चिमी एशिया में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती भी जारी है. इसे भी डिकोड करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- क्या बैकफुट पर आ गए ट्रंप? बोले- ईरान से तुरंत हट सकती है US आर्मी, जरूरत पड़ी तो फिर लौटेंगे
दरअसल, ट्रंप ने साफ साफ कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन अमेरिका का लक्ष्य कभी नहीं था. मतलब ईरान में सत्ता परिवर्तन के मुद्दे पर भी ये ट्रंप का यू-टर्न है क्योंकि पहले उन्होंने ईरान में सत्ता परिवर्तन की इच्छा जताई थी. अब सवाल है क्या वाकई ये युद्ध 2 से 3 हफ्ते में खत्म हो जाएगा, ट्रंप के ताजा बयान के क्या मायने हैं? क्योंकि इसके लिए तो अमेरिका को बिना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाए इस युद्ध से बाहर निकलना पड़ेगा और इसके पीछे की बड़ी वजहें ये हो सकती हैं?
- पहली वजह- अमेरिका के हथियार, गोला-बारूद इस युद्ध में तेजी से खत्म हो रहे हैं.
- दूसरी वजह- ईरान अब भी मजबूती से अमेरिका-इजरायल के अटैक का जवाब दे रहा है.
- तीसरी वजह- ईरान में सत्ता विरोधी लहर नहीं है. न ही इस युद्ध के दौरान अब तक वहां पर ऐसा कोई प्रदर्शन हुआ है.
- चौथी वजह- अमेरिका रिजीम चेंज चाहता था लेकिन उसके लाख चाहने के बावजूद ईरान में ऐसा नहीं हो पा रहा है. अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद उनके बेटे मुज्तबा खामेनेई अब वहां के सुप्रीम लीडर हैं.
- पांचवीं वजह- ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करके रखा है. ये दुनिया के 20-25 फीसदी तेल-गैस का समुद्री रास्ता है और अमेरिका चाहकर भी होर्मुज को खुलवा नहीं पाया है.
- छठी वजह- नाटो देश भी अमेरिका का साथ नहीं दे रहे हैं. ब्रिटेन के पीएम ने एक बार फिर कहा है कि उनके देश का इस युद्ध से लेना-देना नहीं है. ब्रिटेन के अलावा, स्पेन, इटली फ्रांस जर्मनी जैसे देशों ने भी हाथ खींच लिया है. इस युद्ध के चक्कर में अमेरिका अपनों के बीच ही अकेला पड़ गया है.
- सातवीं वजह- ईरान जंग के कारण अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है. कई शहरों में नो किंग प्रोटेस्ट हुए हैं.
- आठवीं वजह- ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी युद्ध की वजह से बहुत तेजी से गिरी है. AF पोस्ट के एक नए सर्वे के अनुसार, अमेरिका में ट्रंप की नेट अप्रूवल रेटिंग गिरकर ऐतिहासिक रूप से माइनस 17 पर पहुंच गई है.
- नौवीं वजह- इस जंग का नकारात्मक असर अमेरिका पर भी पड़ रहा है, वहां भी ईंधन के दाम तेजी से बढ़े हैं. अमेरिका में प्रति गैलन चार डॉलर गैस की कीमतें बढ़ गई हैं.
रिपोर्ट टीवी9 भारतवर्ष.
सीजफायर या नई चाल… ईरान जंग पर ट्रंप के संबोधन के क्या मायने, क्या इस वजह से पीछे हट रहा अमेरिका?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,




