World News: ट्रंप की सेहत को लेकर फिर चिंता बढ़ी, मलेशिया में टखने सूजे हुए दिखे थे – INA NEWS


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेहत को लेकर फिर चिंता बढ़ गई. 26 अक्टूबर को कुआलालंपुर में उनके टखने सूजे हुए दिखाई दिए. ट्रंप लंबी उड़ान के बाद मलेशिया पहुंचे थे. यहां उन्होंने ASEAN समिट में हिस्सा लिया. ट्रंप मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बैठे थे और उनकी पैंट ऊपर उठी थी. इस दौरान उनके टखने की सूजन दिखाई दी.
जुलाई में ट्रंप की टीम ने बताया था कि उन्हें क्रॉनिक वेनस इनसफिशिएंसी है. यह बीमारी खासकर उम्र बढ़ने के साथ होती है और पैरों में खून जमा होने से टखने और पैर सूज जाते हैं. हालांकि व्हाइट हाउस के डॉक्टर शॉन बारबरेला ने हाल ही में ट्रंप की जांच की और कहा कि उनकी सेहत बहुत अच्छी है. उन्होंने बताया कि ट्रंप का हार्ट एज उनकी असली उम्र से लगभग 14 साल कम है.
टखने में सूजन की और क्या वजह हो सकती है?
हेल्थ प्रोफेशनल्स के मुताबिक, टखने और पैरों का सूजना आमतौर पर वेनस इनसफिशिएंसी की वजह से होता है. इसके अलावा मोच, हड्डी टूटना, लंबे समय तक खड़े या बैठे रहना भी सूजन का कारण बन सकता है. कभी-कभी यह डीप वेन थ्रॉम्बोसिस, हृदय या किडनी की समस्या का संकेत भी हो सकता है.
सोशल मीडिया पर लोग ट्रंप की तस्वीरें देखकर उनकी सेहत पर चर्चा कर रहे हैं. उन्होंने मलेशिया में छह दिन की एशिया यात्रा शुरू की है. फिलहाल ट्रंप जापान में हैं. इसके बाद वह दक्षिण कोरिया भी जाएंगे. यात्रा का उद्देश्य व्यापार, सुरक्षा और कूटनीति पर चर्चा करना है.
Trumps ankles! What do ppl think ? pic.twitter.com/vpKKf2ldap
— bonnieT (@bonnieT11) October 25, 2025
ट्रंप ने हाल ही में MRI टेस्ट करवाया था
ट्रंप ने सोमवार को बताया कि उन्होंने हाल ही में एमआरआई (MRI) टेस्ट करवाया था. उन्होंने एक साल में दूसरी बार मेडिकल जांच करवाई है. ट्रंप अगले साल जून में 80 साल के होने वाले हैं. पर उनकी सेहत को लेकर पारदर्शी न होने के आरोप लगते रहे हैं. ट्रंप 10 अक्टूबर को अचानक वॉशिंगटन के पास वाल्टर रीड अस्पताल गए थे.
पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘हां मैंने MRI करवाया था. सब कुछ बिल्कुल ठीक था, रिपोर्ट परफेक्ट आई.’ आम तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति साल में सिर्फ एक बार पूरी जांच करवाते हैं, इसलिए ट्रंप का दोबारा जांच करवाना लोगों को अजीब लगा. MRI (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) से डॉक्टर कई बीमारियों का पता लगाते हैं. जैसे कि दिमाग या दिल की बीमारी, ट्यूमर, मांसपेशियों की चोट या सूजन.
ट्रंप के हाथ पर चोट के निशान दिखे थे
ट्रंप की सेहत को लेकर पहले भी चिंताएं उठ चुकी हैं. जुलाई में FIFA क्लब वर्ल्ड कप के दौरान उनके टखनों की सूजन की तस्वीरें वायरल हुई थीं. इसके अलावा उनके दाहिने हाथ पर कुछ निशान और चोटें भी नजर आईं. पहले भी कई मौकों पर उन्हें इस चोट को छिपाने के लिए अपने हाथ पर मेकअप लगाए देखा गया.
ट्रंप के डॉक्टर सीन बारबेला ने उनके हाथ पर चोट के निशान होने की बात स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि यह बार-बार हाथ मिलाने और एस्पिरिन के सेवन से होने वाली हल्की नरम ऊतकों की जलन के कारण है. उन्होंने यह भी कहा कि ये चोट के निशान हृदय संबंधी बीमारियों से बचाव के लिए ली जाने वाली एस्पिरिन के कारण भी हो सकते हैं.
ट्रंप की सेहत को लेकर फिर चिंता बढ़ी, मलेशिया में टखने सूजे हुए दिखे थे
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








