World News: पाकिस्तान और सऊदी में हुआ रक्षा समझौता, एक पर हमला माना जाएगा दोनों पर अटैक – INA NEWS

World News: पाकिस्तान और सऊदी में हुआ रक्षा समझौता, एक पर हमला माना जाएगा दोनों पर अटैक – INA NEWS

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार (17 सितंबर, 2025) को एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रक्षा समझौते के तहत किसी भी एक देश पर किया गया हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा.
रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौता (Strategic Mutual Defence Agreement) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की रियाद यात्रा के दौरान अल-यमामा पैलेस में हस्ताक्षर हुए, जहां उनका स्वागत क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने किया.

डॉन अखबार के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस समझौते में साफ किया गया है कि किसी भी एक देश पर हमला दोनों पर हमला समझा जाएगा. हस्ताक्षर के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया, करीब 8 दशकों से चली आ रही साझेदारी, भाईचारे, इस्लामी एकजुटता और साझा रणनीतिक हितों की नींव पर दोनों पक्षों ने रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए.

दोनों देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता

यह समझौता दिखाता है कि पाकिस्तान और सऊदी अरब अब अपने सुरक्षा संबंधों को और मजबूत करना चाहते हैं. दोनों देश मिलकर काम करेंगे ताकि अगर किसी पर हमला होता है तो वे एक-दूसरे का साथ देकर जवाब दे सकें. इस समझौते का एक और मकसद है कि क्षेत्र में और पूरी दुनिया में शांति और स्थिरता बनी रहे.

इसके अलावा, यह समझौता दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और आगे बढ़ाएगा, यानी नए हथियारों, तकनीक और सुरक्षा योजनाओं पर मिलकर काम किया जाएगा. इससे दोनों देशों की ताकत और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी. सबसे बड़ी बात यह है कि अब अगर किसी एक देश पर हमला होगा, तो उसे केवल उसी देश पर हमला नहीं माना जाएगा, बल्कि दोनों पर हमला समझा जाएगा. इसका मतलब है कि दोनों मिलकर दुश्मन का सामना करेंगे.

सऊदी में हुए हस्ताक्षर

दोनों देशों के बीच यह हस्ताक्षर सऊदी में हुए. पीएम शरीफ सऊदी के दौरे पर गए थे. जहां उनके स्वागत के लिए रियाद के उप-गवर्नर मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान बिन अब्दुलअज़ीज़ मौजूद थे. उनके साथ विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगज़ेब, सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़, पर्यावरण मंत्री मुसादिक मलिक और विशेष सहायक तरीक फातिमी भी इस यात्रा में शामिल थे.

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं. पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय पहले ही कह चुका था कि यह यात्रा दोनों नेताओं को इस अनोखी साझेदारी को और मजबूत करने और नए सहयोग के अवसर तलाशने का मौका देगी.

यह प्रधानमंत्री शरीफ का एक हफ्ते में खाड़ी क्षेत्र का तीसरा दौरा है. इससे पहले वे दो बार कतर गए थे—11 सितंबर और 15 सितंबर को—जहां उन्होंने इजरायल के हमास नेतृत्व पर हमले के बाद दोहा के साथ एकजुटता जताई और अरब-इस्लामी देशों की आपात बैठक में हिस्सा लिया.

पाकिस्तान और सऊदी में हुआ रक्षा समझौता, एक पर हमला माना जाएगा दोनों पर अटैक

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button