World News: पढ़ाई से दूरी, घुड़सवारी का शौक…कहानी 13 साल की Kim Ju Ae की, जिसे मिलने जा रही नॉर्थ कोरिया की कमान – INA NEWS

उत्तर कोरिया के सु्प्रीम लीडर किम जोंग उन अपनी 13 साल की बेटी किम जू ए को उत्तराधिकारी बनाने जा रहे हैं. दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने सियोल में सांसदों की इसकी जानकारी दी है. कहा जा रहा है कि किम जोंग अपनी बेटी जू ए को अगले महीने प्रस्तावित पार्टी की जनरल बैठक में इस बाबत बड़ा ऐलान कर सकते हैं. 2022 में किम जोंग ने पहली बार अपनी बेटी जू ए की सार्वजनिक तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई थी.
किम जू ए का जन्म 2013 में हुआ था, उनके बारे में सबसे पहले सेवानिवृत्त अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी डेनिस रोडमैन ने दुनिया को बताया था. डेनिस के मुताबिक उन्होंने किम की बेटी को अपने गोद में भी लिया था.
किम जू ए की पढ़ाई-लिखाई
नॉर्थ कोरिया इनसाइडर के मुताबिक किम जोंग उन के परिवार में पढ़ाई-लिखाई को ज्यादा तरजीह नहीं दी जाती है. न तो किम जोंग उन ज्यादा पढ़े लिखे हैं और न ही उनके पिता और दादा ज्यादा पढ़े थे. किम तो स्कूल की बजाय सेना द्वारा संचलित एक कॉलेज में अपनी पढ़ाई की. किम जोंग ने यहां पर हथियार चलाने की बारीकी सीखी.
अखबार का मानना है कि किम जोंग खुद की तरह अपनी बेटी को भी स्कूल में नहीं भेजते हैं. अगर किम जू ए स्कूल जाती तो उनके बाल बड़े नहीं रहते. क्योंकि उत्तर कोरिया में छोटी बच्चियों को कान से नीचे तक बाल रखने की इजाजत नहीं है. किम जू ए को शुरुआती शिक्षा अपनी मां से ही मिली है.
किम जू ए को घुड़सवारी का शौक
एनआईएस के मुताबिक किम जू ए को स्कीइंग और घुड़सवारी का शौक है. घुड़सवारी करते हुए कई तस्वीर किम जू ए की वायरल है. किम परिवार में घुड़सवारी को सबसे अहम माना जाता है. किम जोंग उन भी एक अच्छे घुड़सवार हैं.
किम जोंग उन की कोशिश अपनी बेटी को डिप्लोमेसी और शिष्टाचार सिखाने की भी है. यही वजह है कि किम अपनी बेटी को हर बड़े कार्यक्रम में लेकर जाते हैं. चाहे यह कार्यक्रम हथियार परीक्षण का ही क्यों न हो.
अपनी बेटी को ही उत्तराधिकारी क्यों बना रहे?
किम परिवार को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक सु्प्रीम लीडर के 3 बच्चे हैं. एक बेटी और एक बेटा के बारे में जानकारी तो है, लेकिन तीसरे बच्चे के लिंग के बारे में कोई ज्ञात जानकारी नहीं है. सवाल उठ रहा है कि अब तक पुरुषों को ही गद्दी सौंपने वाला किम परिवार में बेटा होने के बावजूद बेटी को उत्तराधिकारी क्यों बनाया जा रहा है?
एनआईएस ने आरओके संसद को बताया कि केजेयू का सबसे बड़ा बच्चा एक बेटा था जिसे किसी अज्ञात विकलांगता के कारण सार्वजनिक नजर से दूर रखा गया है. एक सेवानिवृत्त एनआईएस प्रबंधक ने भी इसी तरह का दावा किया था. उनके मुताबिक किम का बेटा काफी कमजोर है. किम इसलिए उसे सार्वजनिक तौर पर नहीं लाते हैं.
पढ़ाई से दूरी, घुड़सवारी का शौक…कहानी 13 साल की Kim Ju Ae की, जिसे मिलने जा रही नॉर्थ कोरिया की कमान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








