World News: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर बढ़ाई टिकटॉक बंद करने की डेडलाइन, तय की नई तारीख – INA NEWS

World News: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर बढ़ाई टिकटॉक बंद करने की डेडलाइन, तय की नई तारीख – INA NEWS

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक को अमेरिका में उपलब्ध रखने की समयसीमा औपचारिक रूप से 16 दिसंबर तक बढ़ा दी है. इससे अमेरिकी और चीनी सरकारी अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद सोमवार को घोषित समझौते की रूपरेखा को पूरा करने का समय मिल गया है.

ट्रंप ने मंगलवार को चौथी बार कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसके जरिए संघीय कानून को दरकिनार करते हुए चीन से जुड़ी टिकटॉक के लिए अपनी संपत्ति किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने या प्रतिबंध का सामना करने के लिए समय सीमा बढ़ायी गई है. मूल समय सीमा इस साल 19 जनवरी थी, यानी ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने से एक दिन पहले.

ट्रंप से मंगलवार को उस समझौते के बारे में पूछा गया जिसकी घोषणा उन्होंने एक दिन पहले की थी और उन्होंने दोहराया कि वह शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी चिनिफंग के साथ टिकटॉक पर चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ कंपनियां बाइटडांस के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया ऐप को खरीदना चाहती हैं और इसके संभावित दावेदारों के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी.

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर बढ़ाई टिकटॉक बंद करने की डेडलाइन, तय की नई तारीख

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button