World News: बिजली के झटके, नाखून उखाड़ना…UN ने खोली म्यांमार सेना की खौफनाक पोल – INA NEWS


म्यांमार, 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से अराजकता में हैं. सत्ता हथियाने के बाद से हजारों लोगों को जेल की अंधेरी कोठरियों में ठूंस दिया गया. सिर्फ इसलिए कि वे विरोध करने की हिम्मत न कर सके. अब, संयुक्त राष्ट्र (UN) की ताजा रिपोर्ट ने इस दमन की एक और डरावनी परत खोल दी है.
संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं ने साफ शब्दों में कहा है कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं कि म्यांमार की सुरक्षा बलें सुनियोजित तरीके से कैदियों पर अमानवीय यातनाएं दे रही हैं. और सिर्फ इतना ही नहीं इस क्रूर तंत्र के पीछे बैठे कुछ बड़े अफसरों की भी पहचान की है.
बच्चों तक को नहीं छोड़ा गया- रिपोर्ट
2018 में गंभीर अंतरराष्ट्रीय अपराधों की पड़ताल के लिए बने इंडिपेंडेंट इंवेस्टिगेटिव मैकेनिज़्म फॉर म्यांमार (IIMM) ने खुलासा किया कि बंदियों को लोहे की छड़ों से पीटा गया, बिजली के तेज झटके दिए गए, गला घोंटा गया और यहाँ तक कि प्लायर से उनके नाखून तक उखाड़े गए. रिपोर्ट के मुताबिक, कई बार यातना के कारण मौत भी हो गई. बच्चों को भी निशाना बनाया गया. कई बार उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि उनके माता-पिता फरार थे.
म्यामांर की सेना ने कोई जवाब नहीं दिया
Reuters की एक खबर के मुताबिक म्यांमार की सेना समर्थित सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया. UN टीम ने बताया कि उन्होंने 20 से ज्यादा बार सरकार से जानकारी और देश में प्रवेश की अनुमति मांगी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. सेना का कहना है कि वो देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की जिम्मेदार है. वह इन आरोपों को नकारती है और कहती है कि हिंसा आतंकवादियों की वजह से हो रही है.
कैसे तैयार हुई रिपोर्ट?
यह रिपोर्ट जून 30 तक के एक साल की घटनाओं पर आधारित है, जिसमें 1,300 से ज्यादा स्रोतों से जानकारी ली गई. सैकड़ों चश्मदीद बयान, फोरेंसिक सबूत, दस्तावेज़ और तस्वीरें शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ बड़े सैन्य कमांडरों की पहचान हो चुकी है, लेकिन फिलहाल उनके नाम नहीं बताए जा रहे ताकि वे सतर्क न हो जाएं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि म्यांमार की सेना और विपक्षी सशस्त्र समूह दोनों ने बिना मुकदमे के हत्याएं की हैं, और इनके जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है.
बिजली के झटके, नाखून उखाड़ना…UN ने खोली म्यांमार सेना की खौफनाक पोल
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







