World News: पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर भीषण झड़प, अफगान सेना ने ध्वस्त कीं PAK की चौकियां, 12 सैनिक भी मारे गए – INA NEWS


अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. जहां पाकिस्तान ने गुरुवार की देर रात काबुल पर हमला किया. वहीं, इसी के बाद अब शनिवार देर रात को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर पलटवार कर दिया है. अफगानिस्तान और पाकिस्तान बॉर्डर पर भीषण झड़प हुई. अफगानिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस झड़प में पाकिस्तान के 12 सैनिक मारे गए हैं.
अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी हमलों के जवाब में शनिवार देर रात को नंगरहर और कुनार प्रांतों में डुरंड लाइन के पास पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर अटैक किया है. सुरक्षा सूत्रों ने टोलो न्यूज को बताया कि शनिवार रात अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात की सेनाओं और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच हुई झड़प में 12 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. सूत्रों ने यह भी बताया कि इस झड़प में एक मिल देहशिका टैंक भी अफगानिस्तान की सेनाओं के कब्जे में आ गया है.
सीमा चौकियों पर किया कब्जा
इसके अलावा सूत्रों के अनुसार, कंधार प्रांत के मैवंद जिले में 5 पाकिस्तानी सैनिकों ने इस्लामिक अमीरात की सेनाओं के सामने आत्मसमर्पण भी कर दिया है. सीनियर तालिबान अधिकारियों के मुताबिक, तालिबान बलों ने पाकिस्तानी सैनिकों पर सशस्त्र जवाबी कार्रवाई की. उनका आरोप है कि इस्लामाबाद ने अफगान क्षेत्र पर हवाई हमले किए थे. तालिबान ने दावा किया कि उन्होंने हेलमंद प्रांत के दक्षिणी हिस्से में पाकिस्तान की दो सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है, जिसकी पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने भी की.
PAK अधिकारियों का बयान आया सामने
पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कई सीमा क्षेत्रों में झड़पों की बात स्वीकार की और कहा कि उन्होंने कड़ी जवाबी कार्रवाई की. एक पाकिस्तानी सरकारी अधिकारी ने द गार्जियन को बताया, रात तालिबान बलों ने कई सीमा चौकियों पर फायरिंग शुरू की.
पाकिस्तान ने पहले किया था हमला
गुरुवार को अफगान राजधानी काबुल में दो धमाके और दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में एक और धमाका हुआ था. इसके बाद तालिबान-नियंत्रित रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान पर अपनी संप्रभुता के उल्लंघन का आरोप लगाया था.
इस्लामाबाद ने काबुल के प्रति अपनी बढ़ती नाराजगी जताई है, हालांकि उसने हवाई हमलों में अपनी भूमिका की पुष्टि या खंडन नहीं किया है. इस्लामाबाद ने भले ही हमलों की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से नहीं ली है, लेकिन उसने काबुल से टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) को पनाह देना बंद करने की अपील की है. टीटीपी पर 2021 से अब तक सैकड़ों पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या का आरोप है और माना जाता है कि उसके लड़ाकों को अफगानिस्तान में प्रशिक्षण मिला है और उनका अफगान तालिबान से वैचारिक संबंध है.
भारत के दौरे के बीच हमले
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री इस समय भारत के दौरे पर हैं. साल 2021 में सत्ता संभालने के बाद पहली बार अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भारत की यात्रा कर रहे हैं. विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9 से 14 अक्टूबर तक भारत के दौरे पर हैं. भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते मजबूत होता देख पाकिस्तान बौखला गया है. उसने इसी बीच देश पर हमला किया. इसी के बाद अब अफगानिस्तान ने भी जवाब दिया है.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर भीषण झड़प, अफगान सेना ने ध्वस्त कीं PAK की चौकियां, 12 सैनिक भी मारे गए
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








