World News: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, 2 नेशनल गार्ड जख्मी, ट्रंप ने कही ये बात – INA NEWS


वाशिंगटन डीसी में बुधवार को व्हाइट हाउस से कुछ ही ब्लॉक की दूरी पर गोलीबारी हुई, जिससे हड़कंप मच गया. इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो नेशनल गार्ड सदस्य भी शामिल हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वाशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोसर ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लक्षित हमला बताया है. एफबीआई निदेशक काश पटेल और मेयर म्यूरियल बोसर ने कहा कि गार्ड के सदस्यों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.यह घटना स्थानीय समयनुसार दोपहर 2:30 बजे हुई.
मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के मुताबिक गोलीबारी की घटना वाइट हाउस के पास हुई. घटना के फौरन बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पूरा इलाके को सीलबंद कर दिया है.
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहायक प्रमुख जेफ कैरोल ने बताया कि नेशनल गार्ड के जवान गश्त पर थे, तभी हमलावर एक कोने से आया और उन पर घात लगाकर हमला कर दिया. गोलीबारी के बाद अन्य गार्ड सदस्यों ने संदिग्ध को घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.
इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ज़िम्मेदार जानवर को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने नेशनल गार्ड की प्रशंसा करते हुए कहा ‘ईश्वर हमारे महान नेशनल गार्ड और हमारी पूरी सेना एवं क़ानून प्रवर्तन एजेंसियों को आशीर्वाद दे. ये सचमुच महान लोग हैं. मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, और राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े सभी लोग, आपके साथ हैं!’.
खबर अपडेट हो रही है…
अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, 2 नेशनल गार्ड जख्मी, ट्रंप ने कही ये बात
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,










