World News: आधे अमेरिका को ट्रंप से नाराजगी! मिडटर्म इलेक्शन से पहले बढ़ी रिपब्लिकन पार्टी की टेंशन – INA NEWS

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है. ताजा सर्वे ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी के लिए चेतावनी की घंटी बजा दी है. नई जनमत सर्वेक्षण में बड़ी संख्या में अमेरिकी मतदाताओं ने ट्रंप को भ्रष्ट, क्रूर और नस्लवादी नेता बताया है. यह सर्वे ऐसे समय आया है जब ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट दर्ज की जा रही है और रिपब्लिकन खेमे में चिंता बढ़ती दिख रही है.
YouGov और The Economist की ओर से जारी किए गए ताजा सर्वे में 1,682 वयस्कों से राय ली गई. नतीजे चौंकाने वाले हैं. करीब 56% अमेरिकियों ने ट्रंप के कामकाज से सख्त या कुछ हद तक असहमति जताई. 47% लोगों ने कहा कि वे ट्रंप को नस्लवादी कहेंगे. लगभग 49% ने उन्हें भ्रष्ट बताया. 46% ने उन्हें क्रूर बताया.
व्हाइट हाउस ने क्या जवाब दिया?
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि असली जनमत तो 5 नवंबर 2024 को सामने आया था, जब लगभग 8 करोड़ अमेरिकियों ने ट्रंप को चुना. उनका दावा है कि राष्ट्रपति ने देश और दुनिया दोनों स्तरों पर ऐतिहासिक प्रगति की है. हालांकि, आलोचकों का कहना है कि जमीन पर जनता का मूड बदलता दिख रहा है.
क्यों गिर रही है ट्रंप की लोकप्रियता?
मुद्रास्फीति और अर्थव्यवस्था इस वक्त अमेरिकी मतदाताओं के लिए सबसे बड़े मुद्दे हैं. आंकड़ों के मुताबिक महंगाई दर कुछ कम जरूर हुई है, लेकिन आम लोगों की जेब पर बोझ अभी भी बना हुआ है.विशेषज्ञों का मानना है कि अर्थव्यवस्था कागजों पर स्थिर दिख सकती है, लेकिन आम परिवारों को राहत महसूस नहीं हो रही है. यही असंतोष राजनीतिक नाराजगी में बदल रहा है.
क्या इतिहास दोहराएगा खुद को?
अमेरिका में आमतौर पर मिडटर्म चुनावों में सत्ताधारी पार्टी को झटका लगता है. इस बार भी रिपब्लिकन पार्टी को हाउस में सीटें गंवाने का डर सता रहा है. दिलचस्प बात यह है कि सीनेट भी इस बार मुकाबले में फंस सकती है. सर्वे यह भी बताता है कि ट्रंप की मौजूदा नेट अप्रूवल रेटिंग, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के इसी समय से भी कम है. यहां तक कि अपने पहले कार्यकाल की तुलना में भी ट्रंप की स्थिति कमजोर नजर आ रही है. हालांकि रिपब्लिकन समर्थकों के बीच उनका समर्थन पहले से ज्यादा मजबूत है.
आधे अमेरिका को ट्रंप से नाराजगी! मिडटर्म इलेक्शन से पहले बढ़ी रिपब्लिकन पार्टी की टेंशन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,







