World News: इधर ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर बरसते रहे बम, उधर पाकिस्तान में अगवा हो गए परमाणु सेंटर के कर्मचारी – INA NEWS


ईरान के परमाणु सेंटरों पर इजराइल और अमेरिका को बम बरसाए अभी ज्यादा दिन भी नहीं बीते कि पाकिस्तान से एक और डराने वाली खबर आ रही है. दरअसल पाक में परमाणु ऊर्जा आयोग पीएईसी के कर्मचारियों को अगवा कर लिया गया है. सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 4 कर्मचारी अपनी रिहाई की अपील करते नजर आए. वीडियो में ये कर्मचारी ये भी कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें टीटीपी से सुरक्षित छुड़ा लिया जाए.
पाकिस्तान में वायरल हुए इस वीडियो में जो परमाणु ऊर्जा आयोग के कर्मचारी नजर आ रहे हैं, इन्हें उत्तर पश्चिम पाकिस्तान से इस साल की शुरुआत में अगवा किया गया था. वीडियो में बंधक कर्मचारियों ने सरकार से आग्रह किया है कि वे अपहरणकर्ताओं की सभी मांगे मांन लें. बंदियों में हाफिज बशीर अहमद भी हैं, जिन्होंने अधिकारियों से रिहाई के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है.
17 कर्मचारियों को किया था अगवा
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले से 17 परमाणु ऊर्जा आयोग के कर्मचारियों को जनवरी माह में अगवा किया गया था. इस घटना को तब अंजाम दिया गया था जब यह सभी खेल परमाणु ऊर्जा खनन परियोजना की ओर जा रहे थे. इस अपहरण की जिम्मेदारी तहरीक–ए–तालिबान पाकिस्तान यानी TTP ने ली थी. इसके बाद एक वीडियो भी जारी किया गया था जिसमें बंधक पाकिस्तानी अधिकारियों ने आतंकियों की मांग पूरी करने की अपील करते नजर आ रहे थे.
आठ बंधक बचाए गए, एक की मौत
बंधकों के बदले टीटीपी आतंकी जेल में बंद कैदियों को रिहा कराना चाहते हैं, हालांकि अब तक पाकिस्तान की ओर से 8 कर्मचारियों को रिहा करा लिया गया है, जबकि तीन को टीटीपी ने खुद ही रिहा कर दिया था. एक कर्मचारी लक्की मरवात के जरीफवाल इलाके में डेड मिला था. इसके बाद रविवार को टीटीपी ने एक और बंधक को उसके परिवार को सौंप दिया. हालांकि चार कर्मचारी अभी भी कैद में हैं.
इधर ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर बरसते रहे बम, उधर पाकिस्तान में अगवा हो गए परमाणु सेंटर के कर्मचारी
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









