World News: हूती ने पूरे दुनिया के सिस्टम को हिलाकर रख दिया, आखिर उसके पास कौन सा एयर डिफेंस है? – INA NEWS

World News: हूती ने पूरे दुनिया के सिस्टम को हिलाकर रख दिया, आखिर उसके पास कौन सा एयर डिफेंस है? – INA NEWS

इजराइल के बाद अब अमेरिका जैसे सैन्य महाशक्ति के लिए भी हूती विद्रोही चुनौती बन गए हैं. ईरान समर्थित ये लड़ाके सिर्फ जमीन पर ही नहीं, बल्कि अब आसमान में भी अमेरिका के पसीने छुड़ा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के हाईटेक MQ-9 Reaper ड्रोन एक के बाद एक हूती विद्रोही गिराए जा रहे हैं.

अमेरिका अब हूती ठिकानों पर हमलों के लिए स्टेल्थ बॉम्बर्स और दूर से मार करने वाले हथियारों का सहारा ले रहा है. तो सवाल उठता है कि हूती के पास ऐसा कौन सा एयर डिफेंस है, जो पूरी अमेरिका के सिस्टम तक को चैलेंज कर रहा है?

22 अमेरिकी ड्रोन ढेर! अमेरिका खुद सन्न

हूती विद्रोहियों का दावा है कि अक्टूबर 2023 से अब तक 22 MQ-9 Reaper ड्रोन उन्होंने मार गिराए हैं. अमेरिका ने भी कुछ ड्रोन खोने की बात मानी है, खासकर मार्च 2025 के बाद से 67 ड्रोन गिरने की पुष्टि हुई है. हर रीपर ड्रोन की कीमत करीब 3 करोड़ डॉलर होती है, यानी एक-एक ड्रोन गिराना अमेरिका को करोड़ों में चूना लगाना है.

358 मिसाइल: ईरानी टेक्नोलॉजी का असरदार हथियार

हूती एयर डिफेंस सिस्टम की जान है 358 मिसाइल, जिसे हूती Saqr-1 भी कहते हैं. ये कोई आम मिसाइल नहीं है, बल्कि एक लॉयटरिंग मिसाइल है. यानी हवा में देर तक मंडराती रहती है और सही मौके पर निशाना बनाती है. इस मिसाइल का टर्बोजेट इंजन इसे बाकी रॉकेट मिसाइलों से अलग बनाता है. 2019 में अमेरिकी नेवी ने इसकी पहली झलक देखी थी जब वो एक जहाज से इन मिसाइलों के पुर्जे जब्त कर पाई थी. अब ये मिसाइलें यमन की जमीन पर एक्टिव ड्यूटी में हैं.

रूस से मिले एयर-टू-एयर मिसाइलों का नया अवतार

हूती लड़ाके रूसी मिसाइलों को नया जीवन दे रहे हैं. उनके पास रूस की पुरानी एयर-टू-एयर मिसाइलें थीं, जो असल में मिग-29 जैसे फाइटर जेट्स से दागने के लिए बनाई गई थीं. लेकिन अब हूती ने इन मिसाइलों का काम ही बदल दिया है. उन्होंने इन पुराने हथियारों को ऐसा मोड़ दिया है कि अब ये जमीन से उड़ते हुए टारगेट पर हमला कर रही हैं. R-73E को उन्होंने Thaqib-1, R-27T को Thaqib-2 और R-77 को Thaqib-3 के नाम से नया रूप दे दिया है. माना जा रहा है कि इसमें ईरान ने तकनीकी मदद दी है, लेकिन हूती खुद भी हथियारों को जोड़-तोड़कर काम में लाने में माहिर हैं. उनके पास बड़े संसाधन भले न हों, लेकिन जुगाड़ और समझदारी से वो ऐसे हथियार बना रहे हैं जिनसे अमेरिका तक को टेंशन हो रही है.

पुराने सोवियत हथियारों से बना नई जंग का जखीरा

2014 में जब हूती विद्रोहियों ने यमन की सत्ता अपने हाथ में ली, तो उन्हें सरकारी फौज के पास जमा पुराने सोवियत दौर के कई एयर डिफेंस सिस्टम भी हाथ लग गए. इनमें से कुछ सिस्टम इतने पुराने थे कि लोग मान चुके थे कि अब ये कबाड़ में ही जाएंगे, लेकिन हूती लड़ाकों ने इन्हें फिर से चलने लायक बना दिया. उनके पास S-75 जैसी बड़ी मिसाइलें हैं जो रडार से चलती हैं, 2K12 Kub जैसे मोबाइल सिस्टम हैं जो आसमान में तेजी से उड़ रहे फाइटर जेट्स को भी गिरा सकते हैं, और Strela जैसी छोटी लेकिन काम की मिसाइलें हैं जो कंधे पर रखकर दागी जाती हैं.

हूती ने पूरे दुनिया के सिस्टम को हिलाकर रख दिया, आखिर उसके पास कौन सा एयर डिफेंस है?

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button