World News: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर गंभीर हमला, घूसे मारे-चाकू भी चलाया, टूटी हड्डियां-सिर में भी चोट – INA NEWS

World News: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर गंभीर हमला, घूसे मारे-चाकू भी चलाया, टूटी हड्डियां-सिर में भी चोट – INA NEWS

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक शॉपिंग सेंटर के बाहर भारतीय मूल के 33 वर्षीय सौरभ आनंद पर कुछ युवकों के एक ग्रुप ने चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सौरभ को रॉयल मेलबर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सौरभ पर ये हमला तब हुआ जब वो अल्टोना मीडोज़ के सेंट्रल स्क्वायर शॉपिंग सेंटर के पास शाम करीब साढ़े सात बजे फार्मेसी से दवाई लेने गए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ अपने एक दोस्त से फोन कॉल पर बात कर रहे थे, तभी उन्हें कुछ हलचल लगी, लेकिन कोई आवाज उन्हें नहीं सुनाई दी. फिर उसके बाद ही अचानक से पांच लड़कों ने उनपर अटैक कर दिया.

सर्जरी के बाद उनका बायां हाथ जोड़ा गया

एक युवक ने सौरभ आनंद की जेब चेक की और उन्हें तब तक घूंसे मारे गए जबतक की वो गिर नहीं गए. उसके बाद तीसरे युवक ने आकर अचानक से गले पर चाकू रख दिया. आनंद के हाथ उठाने पर चाकू ने उनकी कलाई, हाथ और हड्डी को चीर दिया. अपने साथ हुई उस घटना को याद करते हुए आनंद ने कहा कि मुझे बस ये याद है कि धागे से मेरा हाथ लटक रहा था, और दर्द हो रहा है मुझे. सर्जरी के बाद उनका बायां हाथ जोड़ दिया गया.

पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया

आनंद के हाथ पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उनका हाथ लगभग कट गया है. इसके अलावा उनके कंधे और पीठ पर चाकू से वार किए गए हैं, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है. हाथ की कई हड्डियां टूटी हुई हैं और सिर पर भी गहरी चोट आई है. सौरभ ने बताया कि वो अपना हाथ नहीं हिला पा रहे, उन्हें बस दर्द का एहसास हो रहा है. इस घटने में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है.

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर गंभीर हमला, घूसे मारे-चाकू भी चलाया, टूटी हड्डियां-सिर में भी चोट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button