World News: शिकागो-जर्मनी फ्लाइट में भारतीय नागरिक ने दो लड़कों पर हमला किया, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग – INA NEWS

World News: शिकागो-जर्मनी फ्लाइट में भारतीय नागरिक ने दो लड़कों पर हमला किया, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग – INA NEWS

फ्लाइट में दो किशोर यात्रियों पर हमला करने और एक महिला यात्री को थप्पड़ जड़ने के आरोप में 28 साल के भारतीय नागरिक प्रणीथ कुमार उसिरीपल्ली को अरेस्ट किया गया है. अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, घटना शनिवार को शिकागो से जर्मनी जा रही लुफ्थांसा फ्लाइट में हुई. प्रणीथ ने दो लड़कों पर मेटल फोर्क (कांटे वाले चम्मच) से हमला किया. इस वजह से विमान की बोस्टन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

प्रणीथ ने पहले 17 साल के लड़के के कंधे में कांटे की चम्मच घोंप दी. इसके बाद उसने उसी कांटे से दूसरे लड़के के सिर के पीछे वार किया, जिससे गंभीर कट लग गया. इस घटना के बाद उसिरीपल्ली पर अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में खतरनाक हथियार के साथ हमला करने और शारीरिक चोट पहुंचाने का चार्ज लगाया गया है.

भोजन परोसने के दौरान हमला हुआ

अधिकारियों ने बताया कि यह हमला भोजन परोसने के दौरान हुआ. यात्रियों और विमान कर्मचारियों ने उसे काबू में लाने की कोशिश की. तभी उसने अपनी एक महिला यात्री को थप्पड़ मारा और क्रूम मेंबर्स को भी मारने की कोशिश की. प्रणीथ के पास फिलहाल अमेरिका में कानूनी इमिग्रेशन स्टेटस नहीं हैं. पहले वह स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका में था और बाइबिल स्टडी में मास्टर प्रोग्राम में पढ़ रहा था.

10 साल की जेल भी हो सकती है

प्रणीथ को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया, उसे बाद में बोस्टन में फेडरल कोर्ट में पेश किया जाएगा. दोषी पाए जाने पर उसे 10 साल तक जेल और 2,50,000 डॉलर तक का जुर्माना हो सकता है. पुलिस प्रणीथ का बैकग्राउंड, मानसिक स्थिति और दखलअंदाजी करने वाले क्रू मेंबर्स और पैसेंजर्स के हरकतों की भी जांच करेगी.

शिकागो-जर्मनी फ्लाइट में भारतीय नागरिक ने दो लड़कों पर हमला किया, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button