World News: भारत की पहली विदेशी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की मोरक्को से शुरुआत, राजनाथ करेंगे उद्घाटन – INA NEWS

World News: भारत की पहली विदेशी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की मोरक्को से शुरुआत, राजनाथ करेंगे उद्घाटन – INA NEWS

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को की यात्रा पर हैं और इस दौरान वे मोरक्को अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. उनका ये दौरा इसलिए भी अहम है, क्योंकि वह मोरक्को के कैसाब्लांका में भारत की पहली विदेशी डिफेंस फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे. राजनाथ सिंह की ये यात्रा नई दिल्ली और रबात के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी को दिखा रही है.

मोरक्को, अफ्रीका भर में रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने की भारत कोशिश के लिए एक रणनीतिक एंट्री साबित हो रहा है. भारत इस विदेशी डिफेंस फैकट्री के जरिए अफ्रीकी देशों में अपना रक्षा निर्यात तेजी से कर पाएगा.

मोरक्को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

मोरक्को में खोली गई नई डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भारतीय कंपनी टाटा और मोरक्को की सेना के बीच साझेदारी के तहत बनी है. इस यूनिट का मुख्य काम एक खास तरह के सैन्य वाहन बनाना है जिसे 8×8 व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म (WhAP) कहा जाता है. यह वाहन सभी प्रकार की जमीन और यहां तक कि पानी में भी अच्छी तरह से काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं.

कैसे काम करेगी ये यूनिट?

सबसे पहले इस यूनिट से मोरक्को की सेना के लिए वाहन बनाएगी. बाद में, यह अफ्रीका के अन्य देशों को बेचने के लिए और ज्यादा वाहन बनाने की योजना बना रहा है. यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है, क्योंकि यह अफ्रीका का पहला कारखाना है जो भारत के लिए रक्षा उत्पाद बनाता है. यह भारत के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य का भी समर्थन करता है. यह यूनिट हर साल लगभग 100 वाहन बनाएगा और लगभग 350 लोगों को रोजगार देगा. साथ ही WhAP के कुछ पार्ट भारत में भी बनाए जाएंगे.

द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक कि कैसाब्लांका की यूनिट भारत के रक्षा उद्योग के लिए एक रणनीतिक मील का पत्थर है, जो विदेशी विनिर्माण को अफ्रीका में गहरे राजनयिक और सुरक्षा संबंधों के साथ जोड़ता है.

क्यों खास है राजनाथ का ये दौरा?

ऑफिशियल प्रेस ब्रीफ के मुताबिक यह किसी भारतीय रक्षा मंत्री की मोरक्को की पहली आधिकारिक यात्रा है. यह यात्रा इसलिए खास है क्योंकि यह भारत-अफ्रीका रक्षा सहयोग में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही है. बता दें कि भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का अगले साल आयोजन होना है.

इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह मोरक्कों के रक्षा मंत्री अब्देलतीफ लौदियी और उद्योग एवं व्यापार मंत्री रियाद मेज़ूर से मुलाकात करेगे. इन बैठकों में कई MoU साइन होने की संभावना है.

भारत की पहली विदेशी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की मोरक्को से शुरुआत, राजनाथ करेंगे उद्घाटन

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button