World News: पश्चिमी देशों के साथ युद्ध को तैयार ईरान, राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया बड़ा बयान – INA NEWS

World News: पश्चिमी देशों के साथ युद्ध को तैयार ईरान, राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया बड़ा बयान – INA NEWS

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने शनिवार को कहा कि उनका देश अमेरिका, इजराइल और यूरोप के साथ पूर्ण युद्ध में है. यह बयान उन्होंने इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली बैठक से पहले दिया. पेजेश्कियन ने शनिवार को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा कि यह युद्ध 1980 के दशक में इराक के साथ हुए ईरान के घातक युद्ध से भी बदतर है.

उन्होंने कहा कि हम अमेरिका, इज़राइल और यूरोप के साथ पूर्ण युद्ध में हैं. वे नहीं चाहते कि हमारा देश स्थिर रहे. पेजेश्कियन ने कहा कि पश्चिम का ईरान के खिलाफ युद्ध 1980-1988 में इराक के साथ हुए युद्ध की तुलना में अधिक जटिल और कठिन है, जिसमें दोनों पक्षों के 10 लाख से अधिक लोग हताहत हुए थे.

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच कल बैठक

ये टिप्पणियां ट्रंप और नेतन्याहू के बीच होने वाली बैठक से दो दिन पहले आईं, जो नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा के दौरान होनी है. इस बैठक में ईरान एक अहम मुद्दा रहने की उम्मीद है. जून में 12 दिनों तक चले हवाई युद्ध के दौरान ईरान पर हुए इजराइल और अमेरिका के हमलों में वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों समेत लगभग 1,100 ईरानी मारे गए थे. ईरान की जवाबी मिसाइल हमलों में इजरायल में 28 लोग मारे गए थे.

पश्चिमी देशों के साथ युद्ध को तैयार ईरान, राष्ट्रपति पेजेशकियान ने दिया बड़ा बयान

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button