World News: ईरान-इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, 3 परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना – INA NEWS


ईरान-इजराइल के बीच जारी जंग में अब आधिकारिक तौर पर अमेरिका की एंट्री हो चुकी है. इस बात की पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की है. देर रात अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है. इसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें लिखा है फोर्डो खत्म हुआ.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है. उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकी प्लेन ईरान के हवाई इलाके से बाहर निकल चुके हैं. ट्रंप ने कहा कि फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया. सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं. हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई, दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी. अब शांति का समय है.
US President Donald Trump posts, “We have completed our very successful attack on the three Nuclear sites in Iran, including Fordow, Natanz, and Esfahan. All planes are now outside of Iran air space. A full payload of BOMBS was dropped on the primary site, Fordow. All planes are pic.twitter.com/pNKQMt95U6
— ANI (@ANI) June 21, 2025
अमेरिका जंग की शुरुआत से ही ईरान पर हमले की चेतावनी दे रहा था. इसके साथ ही खुले तौर पर इजराइल का साथ दे रहा था. पिछले दिनों ट्रंप ने साफ किया था कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता है. हम जल्द ही फैसला करेंगे कि आगे क्या करना है. इस हमले से कुछ ही घंटों पहले अमेरिका ने अपने बी-2 बॉम्बर विमान गुआम भेजे थे. इसके फैसले के बाद माना जा रहा था कि किसी भी वक्त ईरान इजराइल युद्ध किसी भी वक्त विकराल रूप ले सकता है.
खबर अपडेट की जा रही है…
ईरान-इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, 3 परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









