World News: पानी के नीचे बारूद बिछा रहा था ईरान, भारत-चीन के तेल रूट को धुआं-धुआं करने का था इरादा: खुफिया रिपोर्ट – INA NEWS

World News: पानी के नीचे बारूद बिछा रहा था ईरान, भारत-चीन के तेल रूट को धुआं-धुआं करने का था इरादा: खुफिया रिपोर्ट – INA NEWS

13 जून को इजराइल के हमलों और 22 जून को अमेरिका की जवाबी कार्रवाई के बीच ईरान में एक बड़ी तैयारी चल रही थी. ये होरमुज जलडमरूमध्य को बंद करने की तैयारी थी.

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि ईरान ने पिछले महीने अपने नौसैनिक जहाजों में पानी के नीचे बिछाई जाने वाली नैवल माइंस (बारूदी सुरंगें) लोड की थीं. ये वही रास्ता है जिससे होकर दुनिया की पांचवां हिस्सा तेल और गैस का कारोबार होता है.

होरमुज: बारूद के साए में दुनिया की ऊर्जा लाइफलाइन

होरमुज जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है और यह महज 34 किलोमीटर चौड़ा है. लेकिन इसका सामरिक और आर्थिक महत्व कहीं ज्यादा बड़ा है. सऊदी अरब, इराक, कतर, यूएई और कुवैत जैसे देशों का कच्चा तेल और गैस इसी रास्ते से निकलता है.

यहां तक कि ईरान खुद भी इस रूट पर निर्भर है. यही वजह है कि अगर यह रास्ता बंद होता, तो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति चरमरा सकती थी और तेल की कीमतें आसमान छू सकती थीं. हालांकि, अमेरिकी हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक दबाव और सैन्य सतर्कता के चलते यह संकट टल गया, कम से कम फिलहाल.

इरादा या साइकोलॉजिकल वार?

अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान ने माइंस लोड करके दो बातें साधीं. या तो वो वाकई बंद करने की तैयारी कर रहा था, या फिर अमेरिका और उसके सहयोगियों को मनोवैज्ञानिक दबाव में लाने की कोशिश कर रहा था. इस आशंका को और हवा तब मिली जब ईरानी संसद ने 22 जून को होरमुज को बंद करने का प्रस्ताव पारित किया.

हालांकि, ये निर्णय अंतिम नहीं था क्योंकि इसकी मंजूरी देश की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल को देनी थी. ईरान पहले भी कई बार होरमुज को बंद करने की धमकी दे चुका है, लेकिन अब तक वह सिर्फ शब्दों तक ही सीमित रहा है.

तेल का रास्ता अभी खुला है, लेकिन तनाव बरकरार

अभी तक होरमुज जलडमरूमध्य खुला है और वैश्विक तेल बाजार में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. लेकिन अमेरिकी नौसेना और खुफिया एजेंसियां इसे लेकर पूरी तरह सतर्क हैं. अमेरिका की पांचवीं बेड़ा (Fifth Fleet), जो बहरीन में तैनात है, इस क्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है. हाल ही में जब ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ, तो अमेरिका ने अपने एंटी-माइन जहाजों को अस्थायी तौर पर वहां से हटा लिया था, ताकि ईरानी जवाबी हमले में उन्हें नुकसान न पहुंचे.

पानी के नीचे बारूद बिछा रहा था ईरान, भारत-चीन के तेल रूट को धुआं-धुआं करने का था इरादा: खुफिया रिपोर्ट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button