World News: अपने इस सबसे खतरनाक मिसाइल से ईरान करेगा अमेरिका को चित! सिस्टम हो चुका है सेट – INA NEWS

World News: अपने इस सबसे खतरनाक मिसाइल से ईरान करेगा अमेरिका को चित! सिस्टम हो चुका है सेट – INA NEWS

अमेरिका ने रविवार को इजराइल ईरान जंग में कूदते हुए ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की है. अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर सफलतापूर्वक हमला किया है और दावा किया कि वहां प्रमुख संवर्धन सुविधाएं ‘पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं.’ जिन स्थलों पर हमला किया गया, वे फोर्डो, नतांज़ और इश्फहान थे.

अमेरिका ने इस हमले को अंजाम देते हुए अपने सबसे खतरनाक फाइटर प्लेन B-2 बॉम्बर का इस्तेमाल किया है. दुनिया में एकमात्र यही ऐसा फाइटर प्लेन है, जो ईरान की फोर्डो जैसी अंडरग्राउंड न्यूक्लियर फैसिलिटी को निशाना बना सकता है. अमेरिका की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस फैसिलिटी पर उन्होंने 6 बंकर बस्टर बमों को गिराया है.

जब अमेरिका ने अपने सबसे खतरनाक हथियार से हमला किया तो ईरान भी अब अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल निकाल सकता है. ईरान ने हमले के बाद अमेरिका का निंदा करते हुए कहा है कि ईरान के पास अपनी रक्षा करने और हर हमले का जवाब देने का अधिकार है.

ईरान निकालेगा सबसे खतरनाक मिसाइल

ईरान ने अभी तक गदर और इमाद जैसी पुरानी मिसाइलों के साथ-साथ खेबर शेकन मिसाइल का भी इस्तेमाल किया. खेबर शेकन एक मीडियम डिस्टेंस की सोलिड फ्यूल वाली मिसाइल है, जो अपनी सुपर स्पीड के लिए जानी जाती है. लेकिन सबसे ज्यादा सिर दर्द फत्ताह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल बनी हुई है. यह मिसाइल मैक 15 की रफ्तार से उड़ती है. जिसे रोकना इजराइल के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

ईरान के इन हमलों ने इजराइल के तेल अवीव, यरुशलम और बेयर शेवा जैसे शहरों में पर तबाही मचाई है. अमेरिकी हमले के बाद ईरान अपनी खोर्रमशहर मिसाइल को निकाल सकता है, जो इजराइल में भारी तबाही मचा सकती है.

खोर्रमशहर मिसाइल की ताकत

खोर्रमशहर मिसाइल 2,000 किलोमीटर की दूरी तक 1,500 किलोग्राम वजन का वारहेड ले जा सकती है. ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े मीडिया ने पहले इसके लॉन्च का वीडियो शेयर किया था. ईरान ने इस वॉर में खोर्रमशहर के इस्तेमाल का कोई ऑफिसियल दावा नहीं किया है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान इसे रणनीतिक रूप से बचाकर रख रहा था, अब उम्मीद की जा रही है कि अमेरिकी हमले के बाद इसको निकाला जा सकता है.

अपने इस सबसे खतरनाक मिसाइल से ईरान करेगा अमेरिका को चित! सिस्टम हो चुका है सेट

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button