World News: ईरान का अमेरिकी बेस पर बड़ा हमला, 36 घंटे बाद की तबड़तोड़ बमबारी – INA NEWS

World News: ईरान का अमेरिकी बेस पर बड़ा हमला, 36 घंटे बाद की तबड़तोड़ बमबारी – INA NEWS

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद सीरिया में मौजूद अमेरिका सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ है. ईरानी मीडिया ने सोमवार को जानकारी दी कि सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला हुआ है. ये हमला ईरान की और से पहला हमला माना जा रहा है, जो इजराइल से अलग किया गया है. हालांकि ईरान की ओर से हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है, लेकिन ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका जंग में कूदता है. तो वह मध्य पूर्व में मौजूद उसके सैन्य अड्डों को निशाना बनाएगा.

मैहर न्यूज ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि सीरिया के पश्चिमी हसाका प्रांत के एक इलाके में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया गया. इन सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद मुख्य प्रवेश द्वार पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

ईरान ने 3 ठिकानों पर हमले के संकेत दिए

यूनाइटेड नेशन में ईरान के राजदूत आमिर सईद इरावानी ने 3 ठिकानों पर जवाबी हमले का संकेत दिए हैं. इरावानी का कहना था कि हम अनुपातिक जवाब देंगे. यानी जितना नुकसान हमें अमेरिका ने पहुंचाया है, उतना ही नुकसान उसे पहुंचाएंगे.

ईरान का कहना है कि इजराइल के चक्कर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने लोगों के जान को खतरे में डाल दिया है. ईरान ने अमेरिका पर हमला करने के 5 वैध कारण भी गिनाए थे.

अमेरिका ने बी-2 बॉम्बर से किया था हमला

अमेरिका ने ईरान के नताजं, इस्फाहन और फोर्डो न्यूक्लियर बेस पर बी-2 बॉम्बर से हमला किया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक ईरान के न्यूक्लियर साइट पर यह हमला किया गया. अमेरिका का कहना है कि हमारी कोशिश बस इतनी है कि ईरान परमाणु बम न बनाए.

वहीं ईरान ने इसे संप्रभुता के खिलाफ बताया है. ईरान का कहना है कि अमेरिका ने कानून का पालन नहीं किया है. राजनीतिक रूप से ईरान पर हमला किया है.

ईरान का अमेरिकी बेस पर बड़ा हमला, 36 घंटे बाद की तबड़तोड़ बमबारी

[ad_2]


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

[ad_1]

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button