World News: जिनेवा में 3 घंटे चली US-ईरान की मीटिंग, खामेनेई की ट्रंप को धमकी- सबसे ताकतवर आर्मी को भी गिराया जा सकता है – INA NEWS

अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु विवाद को लेकर जिनेवा में दूसरे दौर की अप्रत्यक्ष बातचीत खत्म हो गई है. बातचीत 3 घंटे चली. इससे पहले सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को कमजोर नहीं कर पाएंगे. उन्होंने मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी वॉरशिप पर हमले की धमकी भी दी है. अमेरिका और ईरान के बीच यह बातचीत ऐसे समय हुई, जब पश्चिम एशिया में अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ा दी है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है. इस बीच खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी कि वह उनकी सरकार को गिरा नहीं सकता. उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे ताकतवर सेना भी कभी-कभी ऐसा जवाब पा सकती है कि संभल न सके.

बातचीत में क्या नतीजा निकला?

फिलहाल यह साफ नहीं है कि बातचीत में कोई ठोस प्रगति हुई या नहीं और दोनों पक्ष माहौल से कितने संतुष्ट हैं. ईरान चाहता है कि चर्चा सिर्फ परमाणु मुद्दे तक सीमित रहे, जबकि अमेरिका बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम जैसे मुद्दे भी उठाना चाहता है. जिनेवा में चल रही बातचीत के दौरान ईरान ने दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के कुछ हिस्सों को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया था. ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स IRGC के मुताबिक, यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया, क्योंकि गार्ड्स वहां मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहे थे.

होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के कुल तेल का 20% हिस्सा गुजरता है. इसलिए यहां किसी भी तरह की रुकावट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई और कीमतों पर बड़ा असर पड़ सकता है. ईरान पहले भी कह चुका है कि अगर उस पर हमला हुआ, तो वह इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर सकता है.

बातचीत में कौन-कौन शामिल हुए?

जिनेवा में चल रही वार्ता में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर शामिल हुए. इन बातचीतों की मध्यस्थता ओमान कर रहा है. ईरान की ओर से विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हुए. ट्रंप ने कहा कि वह इन वार्ताओं में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पहले समझौता हो जाता, तो अमेरिका को B-2 बॉम्बर भेजकर ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना नहीं बनाना पड़ता. जून 2025 में अमेरिका और इजराइल ने ऐसी ही बातचीत के बीच ईरान पर हमले किए थे.

यह भी पढ़ें: US-रूस पीछे, फ्रांस का दबदबा, पेरिस से जमकर हथियार क्यों खरीद रहा भारत

जिनेवा में 3 घंटे चली US-ईरान की मीटिंग, खामेनेई की ट्रंप को धमकी- सबसे ताकतवर आर्मी को भी गिराया जा सकता है


देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News