World News: क्या गाजा में युद्धविराम टूट गया? इजराइल ने हमास पर लगाया हमला करने का आरोप – INA NEWS


इजराइल का कहना है कि हमास ने गाजा के राफा शहर में उसके सैनिकों पर हमला किया. इस हमले में रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) और स्नाइपर फायर का इस्तेमाल किया गया. इसके जवाब में इजराइली आर्मी ने भी राफा में एयरस्ट्राइक की. यह घटना युद्धविराम लागू होने के सिर्फ 9 दिन बाद हुई है.
इजराइली अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला उस इलाके में हुआ जो येलो लाइन के बाहर है. यह वही सीमा है, जहां तक इजराइली सेना को युद्धविराम के तहत पीछे हटना था. हमले में इजराइली सैनिकों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि कितने सैनिक हताहत हुए, इसकी पुष्टि नहीं की गई है.
नेतन्याहू ने मीटिंग बुलाई
इस घटना के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख के साथ इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. हमास ने इस हमले की पुष्टि नहीं की है, लेकिन संगठन के वरिष्ठ नेता इज्जत अल-रिश्क ने टेलीग्राम पर कहा कि हमास अब भी युद्धविराम का पालन कर रहा है. उन्होंने इजराइल पर आरोप लगाया कि वह झूठे बहाने बनाकर अपने हमलों को सही ठहराने की कोशिश कर रहा है.
US की रिपोर्ट में चेतावनी
अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा है कि उसे पक्की जानकारी मिली है कि हमास गाजा में आम लोगों पर तुरंत हमला करने की योजना बना रहा है. अमेरिका ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया है. विदेश विभाग ने कहा कि अगर हमास ऐसा करता है, तो गाज़ा के लोगों की सुरक्षा और युद्धविराम को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. हालांकि, यह नहीं बताया गया कि ये कदम क्या होंगे या कैसे उठाए जाएंगे.
राफा क्रॉसिंग रहेगी बंद
इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि गाजा और मिस्र के बीच राफा क्रॉसिंग अगले आदेश तक बंद रहेगी. उन्होंने साफ किया कि जब तक हमास मारे गए इजराइली बंधकों के शव नहीं लौटाता, तब तक रास्ता नहीं खोला जाएगा. यह बयान उस वक्त आया जब फिलिस्तीनी दूतावास ने कहा था कि राफा क्रॉसिंग सोमवार को फिर से खोली जाएगी.
क्या गाजा में युद्धविराम टूट गया? इजराइल ने हमास पर लगाया हमला करने का आरोप
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









