World News: इजराइल ने 7 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तोड़े रिश्ते, इनमें 6 UN से जुड़े; पक्षपात का लगाया आरोप – INA NEWS


इजराइल ने ऐलान किया है कि वह 7 एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ तुरंत सभी तरह के संबंध खत्म कर रहा है. इनमें 6 संगठन संयुक्त राष्ट्र (UN) से जुड़े हैं. इजराइल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. इजराइल का कहना है कि इन संस्थाओं ने उसके साथ पक्षपातपूर्ण और शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाया, इसलिए यह कदम उठाया गया है. विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि आगे और संगठनों के खिलाफ भी फैसले लिए जा सकते हैं.
इजराइल ने बताया कि कुछ UN एजेंसियों से उसके संबंध पहले ही टूट चुके हैं. इनमें सशस्त्र संघर्ष में बच्चों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिनिधि का कार्यालय शामिल है. इस कार्यालय ने साल 2024 में इजराइली सेना (IDF) को ब्लैकलिस्ट किया था. इजराइल का कहना है कि वह इस सूची में शामिल एकमात्र लोकतांत्रिक देश है, जबकि उसके साथ ISIS और बोको हराम जैसे आतंकी संगठनों के नाम भी थे. इसी वजह से जून 2024 में ही इजराइल ने इस कार्यालय से नाता तोड़ लिया था.
After an examination and discussion conducted following the US withdrawal from dozens of international organizations, Israel’s Minister of Foreign Affairs @gidonsaar has decided that Israel will immediately sever all contact with the following UN agencies and international
— Israel Foreign Ministry (@IsraelMFA) January 13, 2026
और किन संस्थाओं से नाता तोड़ा?
दूसरा बड़ा नाम यूएन वूमन (UN Women) का है. इजराइल का आरोप है कि इस संस्था ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइली महिलाओं के खिलाफ हुई यौन हिंसा की घटनाओं को नजरअंदाज किया. इसके बाद इजराइल के कहने पर UN Women की स्थानीय प्रमुख को हटाया गया और जुलाई 2024 से इजराइल ने इस संस्था के साथ सभी तरह का सहयोग खत्म करने की सूचना संयुक्त राष्ट्र महासचिव को दे दी.
इसके अलावा यूएन कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNCTAD) और यूएन इकोनॉमिक एंड सोशल कमीशन फॉर वेस्टर्न एशिया (ESCWA) से भी इजराइल लंबे समय से दूरी बनाए हुए है. इजराइल का कहना है कि ये संस्थाएं बार-बार उसके खिलाफ रिपोर्ट और प्रस्ताव जारी करती रही हैं.
एनर्जी और माइग्रेशन फोरम से भी दूरी बनाई
इजराइल ने तीन और संगठनों से भी रिश्ते तोड़ने का फैसला किया है. इनमें यूएन अलायंस ऑफ सिविलाइजेशंस, यूएन एनर्जी और ग्लोबल फोरम ऑन माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट(GFMD) शामिल हैं. GFMD संयुक्त राष्ट्रम से जुड़ा संगठन नहीं है.
इजराइल का आरोप है कि ये संगठन उसके खिलाफ मंच बने हुए हैं या फिर देशों के अपने आव्रजन कानून लागू करने की क्षमता को कमजोर करते हैं. इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह अन्य UN संगठनों की भी समीक्षा कर रहा है और आने वाले समय में और बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.
इजराइल ने 7 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से तोड़े रिश्ते, इनमें 6 UN से जुड़े; पक्षपात का लगाया आरोप
[ad_2]
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
[ad_1]
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









